बच्चे के बाल में जुएं पड़ गई तो केमिकल वाले शैंपू लगाने की बजाय लगाएं ये होममेड ऑयल, जूं-लीख दोनों का होगा सफाया
Ju marne wala hair oil: बच्चे के बाल में जूएं पड़ गई हैं तो इन्हें भगाने के लिए किसी केमिकल वाले शैंपू या तेल को बच्चे के सिर की स्कैल्प पर ना लगाएं। बल्कि ये होममेड हेयर ऑयल को लगा दें। जिससे बालों से जुएं के साथ लीख भी आसानी से मर जाएंगी।

बच्चों के साथ हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों के सिर में जुएं पड़ना बिल्कुल आम बात है। वहीं बड़ों के सिर में भी कई बार ये पड़ जाती हैं। जूं का नाम सुनते ही सिर में खुजली महसूस होने लगती है। ये जुएं बालों में रहकर खून चूसती हैं बड़ी ही तेजी से अपनी जनसंख्या बढ़ाती हैं। एक बार में एक जूं करीब 5 अंडे देती है। और हर दिन अपनी संख्या बढ़ाती चली जाती हैं। ऐसे में बालों में पनपते ही इनका सफाया सही समय पर करना जरूरी है। नहीं तो ये एक से दूसरे सिर में भी चढ़ना शुरू कर देती हैं। बालों में जुएं हो गई हैं तो इनसे निपटने के लिए बाजार में केमिकल वाले शैंपू और तेल लगाना बच्चों की स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में ये घर में बने हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें। जो तेजी से बालों की जूं और लीखों ( अंडे के बच्चों) दोनों का सफाया करता है।
जुएं भगाने के लिए बनाएं घर में होममेड ऑयल
- बालों की जूं भगानी है तो केमिकल वाले हेयर ऑयल बच्चों के स्कैल्प पर लगाने की बजाय घर में बना ये हेयर ऑयल लगाएं।
- जुएं भगाने वाले होममेड हेयर ऑयल को बनाने के लिए किसी बर्तन में सरसों का तेल लें।
- तेल को गैस पर चढाएं और उसमे आठ से दस लौंग और एक चम्मच मेथी के दाने को डाल दें। अब इसे गर्म करें।
- जब तेल गर्म होने लगे तो दो टिकिया कपूर की बारीक पाउडर बनाकर डाल दें।
- अब इस तेल को तब तक गर्म करें जब तक लौंग बिल्कुल काली ना होने लगे।
- गैस की फ्लेम को बंद कर दें और तेल को छानकर ठंडा कर लें।
- किसी बोतल में भरकर रख दें। जिस भी बच्चे के सिर में जुएं है उसके बालों में ये लौंग और कपूर से बने तेल को लगाएं।
- फिर जुएं वाली स्पेशल कंघी से बालों को साफ करें। ऐसा करने से जूं मरकर आसानी से बाहर आ जाएंगी।
- जिन बच्चों के बाल घने होते हैं और जूं पड़ी रहती है उन्हें ये तेल लगाकर बार-बार कंघी से सफाई करने से कुछ ही दिनों में सारे जूं का सफाया हो जाता है। साथ ही लीख भी मरना शुरू कर देती हैं।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


