सावधान! 4 संक्रमण जो मां के शरीर में छिपकर बच्चे को पहुंचाते हैं नुकसान, डॉक्टर ने दी सलाह
गर्भावस्था के दौरान कुछ ऐसे संक्रमण हो सकते हैं जिनमें मां को कोई लक्षण महसूस नहीं होता। बिना किसी लक्षण के भी ये संक्रमण चुपचाप बच्चे को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इन्हें पहचानना मुश्किल होता है, जब तक कि विशेष तरह की जांच न की जाए।

गर्भावस्था का सफर एक मां के लिए जितना खुशियों भरा होता है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी साथ लेकर आता है। गर्भवती महिला अक्सर उन बीमारियों से तो बचाव कर लेती हैं, जिसके लक्षण बुखार या दर्द के रूप में दिखाई देते हैं, लेकिन असली खतरा आमतौर पर उन 'खामोश' संक्रमणों (Silent Infections) से होता है जो मां के शरीर में बिना किसी आहट के दस्तक देते हैं। ये कुछ ऐसे संक्रमण होते हैं जिनके कोई स्पष्ट लक्षण नजर नहीं आते जैसे न कोई सर्दी, न खांसी, न ही कोई बेचैनी। लेकिन ये प्लेसेंटा के जरिए गर्भ में पल रहे शिशु तक पहुंचकर उसके विकास में बाधा डालने का खतरा पैदा कर सकते हैं। अपने इस लेख में हम उन्हीं छिपे हुए खतरों की गहराई से चर्चा करेंगे, जिसके लिए हमने बात की सीके बिरला अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति रहेजा से, ताकि समय रहते जागरूकता और सही जांच के जरिए आप अपने आने वाले नन्हे मेहमान की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
डॉ. तृप्ति रहेजा कहती हैं कि गर्भावस्था के दौरान कुछ ऐसे संक्रमण हो सकते हैं जिनमें मां को कोई लक्षण महसूस नहीं होता। बिना किसी लक्षण के भी ये संक्रमण चुपचाप बच्चे को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए इन्हें पहचानना मुश्किल होता है, जब तक कि विशेष तरह की जांच न की जाए।
साइटोमेगालोवायरस (CMV)
डॉ. तृप्ति रहेजा कहती हैं इसका एक कॉमन उदाहरण साइटोमेगालोवायरस (CMV) है। अधिकतर गर्भवती महिलाओं को CMV होने पर कोई लक्षण महसूस नहीं होते, लेकिन यह संक्रमण बच्चे तक पहुंच सकता है और आगे चलकर उसकी सुनने की क्षमता या विकास पर असर डाल सकता है। रूबेला भी ऐसा ही संक्रमण है, जिसमें मां को बहुत हल्के या बिल्कुल भी लक्षण नहीं दिखते, लेकिन शुरुआती गर्भावस्था में यह बच्चे में हृदय दोष, सुनने की समस्या या आंखों से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
TORCH संक्रमण (टॉक्सोप्लाजमोसिस)
टॉक्सोप्लाजमोसिस, यह अधपका मांस खाने या बिल्ली के मल के संपर्क में रहने से हो सकता है, मां में इसके लक्षण दिखे बिना यह बच्चे को संक्रमित कर सकता है। जिससे बच्चे की आंखें और दिमाग में असर पड़ता है।
सिफिलिस
सिफिलिस भी शुरुआती चरण में बिना लक्षण के रह सकता है, लेकिन इलाज न होने पर गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है।
हेपेटाइटिस B
इसी तरह हेपेटाइटिस B और HIV भी बिना लक्षण के हो सकते हैं, जो बच्चे के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इन्हें हल्का सा अनदेखा करने पर UTI भी समय से पहले प्रसव का कारण बन सकता है। सिफिलिस और HIV जैसे संक्रमणों का अगर समय से इलाज न किया जाए तो गर्भावस्था या डिलीवरी के दौरान बच्चे तक पहुंच सकते हैं।
सलाह
रेनबो अस्पताल की प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता एस कहती हैं कि गर्भावस्था के दौरान कई संक्रमण ऐसे होते हैं जो मां में बिना लक्षण के रहते हैं, लेकिन अगर समय पर पता न चले तो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें TORCH संक्रमण (टॉक्सोप्लाजमोसिस, रूबेला, साइटोमेगालोवायरस, हर्पीस), सिफिलिस, हेपेटाइटिस B, HIV, ज़ीका, यूरिन इन्फेक्शन (UTI) और योनि संक्रमण (vaginal infection) शामिल हैं। कई बार महिला खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करती है, इसलिए खतरे से बचने के लिए समय पर इनकी जांच बहुत जरूरी हो जाती है। जिसके लिए नियमित एंटीनैटल चेकअप, साधारण ब्लड टेस्ट,टीकाकरण की जानकारी (खासकर रूबेला), साफ-सफाई, सुरक्षित भोजन की आदतें और सुरक्षित यौन व्यवहार इन संक्रमणों को समय पर पहचानने में मदद और उपचार से बच्चे पर होने वाले जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




