Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडinfluencer teaches 5 safety rules smartly said kids never play 5 game with anyone
इंफ्लूएंसर ने अपने बच्चों को दिए ये 5 सेफ्टी रूल्स, हर पैरेंट्स को सिखाना चाहिए

इंफ्लूएंसर ने अपने बच्चों को दिए ये 5 सेफ्टी रूल्स, हर पैरेंट्स को सिखाना चाहिए

संक्षेप:

Must Teaches 5 Safety Rules To Kids: बढ़ते बच्चों को गलत संगत और चाइल्ड एब्यूज जैसे खतरनाक ट्रामा से बचाने के लिए जरूरी है कि उन्हें सेफ्टी के बारे में बताया जाए। इस इंफ्लूएंसर ने स्मार्ट तरीके से बच्चों के साथ ये 5 सेफ्टी रूल शेयर किए हैं। जिन्हें हर पैरेंट्स को जानना चाहिए।

Dec 07, 2025 05:13 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बच्चों को गलत रास्ते पर जाने और गलत संगत से बचाने के लिए सेफ्टी रूल्स के बारे में जानकारी देना जरूरी होता है। खासतौर पर चाइल्ड एब्यूज से बचाने के लिए कुछ बातों की जानकारी बच्चों को स्मार्टली दी जानी चाहिए। जैसे इंफ्लूएंसर एंड एंटरप्रेन्योर देव सर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो अपने बच्चों को 5 सेफ्टी रूल के बारे में स्मार्टली बता रहे हैं। इंफ्लूएंसर ने अपने दोनों बच्चों को बड़े ही सिंपल और स्मार्ट तरीके से बच्चों को सेफ्टी के 5 रूल के बारे में 5 गेम में कन्वर्ट करके बताया कि उन्हें ये गेम किसी के साथ भी नहीं खेलना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों को सेफ्टी के सिखाए 5 रूल

1) बहादुरी वाला गेम ना खेलें

इंफ्लूएंसर ने बच्चों को सिखाया कि उन्हें किसी के साथ ही बहादुरी का गेम नहीं खेलना चाहिए। जैसे कि अगर कोई बोले कि तुम यहां चढ़ के दिखाओ या फिर बोले कि तुम मुझे ये कर के दिखाओ। तो ऐसे काम को नहीं करना है। और बोलना है कि बहादुरी दिखाने का मतलब बेवकूफी दिखाना नही है।

2) सीक्रेट वाला गेम किसी के साथ नहीं खेलना

इंफ्लूएंसर और एंटरप्रेन्योर देव सर ने बच्चों को सिखाया कि कभी भी किसी के साथ सीक्रेट वाला गेम नहीं खेलना चाहिए। अगर कोई बोले कि ये सीक्रेट है और इसे मम्मी-पापा को नहीं बताना, तो ऐसा काम नहीं करना है और सीक्रेट मम्मी-पापा को जरूर बताना है।

3) सोने की एक्टिंग करने वाला गेम किसी के साथ ना खेलें

तीसरे सेफ्टी रूल में इंफ्लूएंसर ने बड़े ही स्मार्ट तरीके से चाइल्ड एब्यूज से बचने का टिप्स बच्चों को दिया है और सिखाया कि कभी भी किसी के साथ सोने की एक्टिंग करने वाला गेम नहीं खेलना चाहिए। बच्चों को सिखाया कि सोते वक्त मम्मी-पापा बच्चों की केयर करते हैं। इसलिए बाहर नहीं सोना चाहिए।

4) बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताना

बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताना बेहद जरूरी है। इस सेफ्टी रूल को बताने के लिए बच्चों को सिखाया कि कैसे इनरवियर के बॉडी पार्ट्स को किसी को भी टच नहीं करने देना चाहिए। किसी के साथ टचिंग गेम नहीं खेलना चाहिए।

5) बच्चों को ट्रस्ट के बारे में बताना

बच्चों के अंदर पैरेंट्स के लिए ट्रस्ट पैदा करना जरूरी होता है। काफी बच्चे पैरेंट्स से डरकर उन्हें सही बात नहीं बताते। ऐसे में सेफ्टी रूल में बच्चों को सिखाना कि उन्हें अपने पैरेट्स को सारी बात बतानी चाहिए और वो आप पर ट्रस्ट करेंगे। ये 5 सेफ्टी रूल हर पैरेंट्स को स्मार्ट तरीके से बच्चों को जरूर बताना चाहिए। जिससे कि बच्चे किसी गलत रास्ते पर ना जाएं और ना ही किसी गलत संगत में फंसे।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।