बच्चा बोलने लगेगा फर्राटेदार इंग्लिश, रोजाना करें ये 4 काम

बच्चा बोलने लगेगा फर्राटेदार इंग्लिश, रोजाना करें ये 4 काम

संक्षेप:

बच्चे की अच्छी एजुकेशन के लिए माता-पिता खूब पैसा खर्च करते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा फर्राटेदार इंग्लिश बोलें और उसमें बात करें। बच्चे को इंग्लिश सिखाने के लिए आपको भी थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। चलिए बताते हैं कैसे सिखाएं।

Tue, 28 Oct 2025 01:15 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में तेज हो। पैरेंट्स बच्चे को अच्छी एजुकेशन के लिए महंगे से महंगे स्कूल में डालते हैं। अब इंग्लिश का जमाना ज्यादा चल रहा है। बच्चे को हिंदी भले ही न आए लेकिन पैरेंट्स चाहते हैं कि उसकी इंग्लिश स्ट्रॉन्ग हो। उनका बच्चा फर्राटेदार इंग्लिश बोलें, जिससे उनका और बच्चे का नाम हो। रिश्तेदारों के बीच भी इंग्लिश बोलने वाले का औरा रहता है। अगर आप भी ऐसा ही चाहते हैं, तो कुछ चीजें आपको भी डेली रूटीन में शामिल करनी चाहिए। इससे आपका बच्चा इंग्लिश में तेज होगा और उसके वर्ड्स भी साफ हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बात करें

आप बच्चे से इंग्लिश में बात करना शुरू करें। अगर आपकी इंग्लिश ज्यादा अच्छी नहीं है, तो उससे सिंपल चीजें ही बोलना शुरू करें। आप कही से पढ़कर भी उससे कुछ बोल सकते हैं। इससे बच्चा बोलने में कॉन्फिडेंस महसूस करेगा। पहले अपने घर से शुरुआत होगी, तभी वह सबसे अच्छे से बात कर पायेगा।

शब्द का अर्थ

बच्चे को हर शब्द का मतलब समझाने के लिए आप डिक्शनरी या फिर गूगल बाबा की शरण लें। इंग्लिश तब ज्यादा बेहतर होगी, जब बच्चे को हर शब्द का सही मीनिंग पता होगा। वरना इंग्लिश के अर्थ का अनर्थ हो सकता है।

ग्रामर सिखाएं

बच्चा स्कूल में पढ़ेगा ही लेकिन अगर आप उसे बेसिक ग्रामर सिखा सकते हैं। तो खेल-खेल में उसे ग्रामर पढ़ाएं। ग्रामर अच्छी होने पर इंग्लिश खुद समझ आ जाएगी और ये कठिन नहीं लगेगा। फिर बच्चा कॉन्फिडेंस के साथ इसे बोलने लगेगा।

शीशे के आगे प्रैक्टिस

अगर बच्चा इंग्लिश बोलने में कतराता है, तो उसे शीशे के आगे खड़े होकर प्रैक्टिस करने को कहें। इंग्लिश वाली बुक्स पढ़ने को कहें, इससे नर्वसनेस खत्म हो जाएगी। पहले बच्चे को छोटे वाक्य बोलने के लिए प्रेरित करें और फिर लंबे सेंटेंस दें।

ये भी पढ़ें:पत्नी की ये बातें किसी भी पति को नहीं आती पसंद
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।