8-10 साल का हो गया बच्चा तो जान लें कैसे सिखाएं पैरेंट्स से अलग सोना, ये बातें रखें ध्यान how to say 8 to 10 year old child to sleep separate from parents tips to stop co sleeping, पेरेंटिंग टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडhow to say 8 to 10 year old child to sleep separate from parents tips to stop co sleeping

8-10 साल का हो गया बच्चा तो जान लें कैसे सिखाएं पैरेंट्स से अलग सोना, ये बातें रखें ध्यान

How to teach kids to stop co sleeping: बच्चा 6-7 साल की उम्र क्रॉस करने के बाद भी पैरेंट्स के साथ ही सोना पसंद करता है और सोता है, तो उसे बहुत ही सेसेंटिव तरीके से और सावधानी के साथ अलग सोने के लिए बोलें। जानें क्या बता रही हैं एक्सपर्ट।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 March 2025 03:47 PM
share Share
Follow Us on
8-10 साल का हो गया बच्चा तो जान लें कैसे सिखाएं पैरेंट्स से अलग सोना, ये बातें रखें ध्यान

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं जाते उनकी कई सारी आदतों में बदलाव आते हैं। काफी सारे बच्चे 8-10 साल के होने के बाद भी अपने पैरेंट्स के साथ खासतौर पर मम्मी के साथ सोना पसंद करते हैं और अलग या अकेले नहीं सोना चाहते। अकेले सोने को बोलने पर वो डर लगने जैसे बहाने बनाते हैं और लाख कोशिशों के बाद भी पैरेंट्स के साथ ही सोते हैं। बच्चा अगर बड़ा हो रहा और आप चाहते हैं कि उसे अलग या अकेले सुलाया जाए तो कभी भी सीधे जाकर अकेले बोलने के लिए ना कहे बल्कि एक्सपर्ट के बताए इस तरीके को अपनाएं। इससे बच्चे आसानी से अकेले या पैरेंट्स से अलग सोने के लिए राजी हो जाएंगे।

बच्चों की सीधे कभी ना कहें खुद से अलग सोने के लिए

बच्चे का कान्फिडेंस लूज नहीं करना चाहिए तो कभी भी उसे सीधे ये ना करें कि आज से तुम अकेले सोओ। ऐसा कहने से काफी सारे बच्चे इमोशनली हर्ट हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि बड़े होना कोई गुनाह है और वो पैरेंट्स के साथ ही सोना चाहते हैं।

बच्चे को पहले ये बोलें

बच्चा 7-8 साल का हो रहा और अभी भी मां के साथ पापा के साथ सोता है और आप उसके लिए अलग कमरे या फिर किसी सिंबलिंग के साथ सुलाना चाहते हैं तो सबसे परले उसे बड़े होने का एहसास कराएं।

जैसे कि बच्चे को उम्र से रिलेटेड कुछ काम करने को कहे। जब बच्चा उस काम को पूरा कर लें तो आपस में डिस्कसन करके बच्चे की तारीफ करें कि बच्चा उस तारीफ को सुनें। ऐसा करने से बच्चे के अंदर कॉन्फिडेंस बूस़्ट होता है और वो हर काम को करने के प्रति पॉजिटिव हो जाता है।

15 दिन से एक महीना बोलें

बच्चे को लगातार जब आप इस तरह से मोटिवेट करेंगी कि मेरा बच्चा ग्रो कर रहा अब बड़ा हो रहा, सारे काम खुद से करना सीख गया है। तो बच्चे को खुद के बड़े होने का एहसास होगा। लगातार 15-20 या तीस दिन रोजाना बच्चे को जब ऐसा बोला जाता है तो उसके अंदर मेच्योरिटी आती है।

बच्चे को पूरे एक महीने बाद कहें अकेले सोने के लिए

बच्चे का रोजाना कान्फिडेंस बूस्ट करने के करीब 15-20 दिन बाद अलग सोने के लिए कहें। ऐसा कहने से कुछ दिन में बिना किसी टैंट्रम के वो अलग सोना शुरू कर देगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।