बच्चे की लंबाई जरूर बढ़ेगी अगर पैरेंट्स करेंगे ये 7 काम, 1 रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Height Growth Tips: क्या आपको भी अपने बच्चे की हाइट को ले कर टेंशन बनी रहती है? अगर हां, तो यहां बताई गई कुछ सिंपल टिप्स आपको जरूर ध्यान रखनी चाहिए। बिना किसी टॉनिक या दवाई के, ये बच्चे की हाइट बढ़ाने में काफी मदद करती हैं।

बच्चे की लंबाई जरूर बढ़ेगी अगर पैरेंट्स करेंगे ये 7 काम, 1 रुपए भी खर्च करने की जरूरत नहीं!

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी, एक्टिव और अच्छी लंबाई वाला हो। लेकिन बता दें, बच्चों की हाइट सिर्फ जेनेटिक्स पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि हाइट उनकी रोज की आदतों पर भी काफी हद तक डिपेंड होती है। सही खानपान, पर्याप्त नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल जैसे छोटे-छोटे बदलाव बच्चे की ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं। अगर आप शुरू से ही कुछ आसान और सही आदतें अपनाते हैं, तो बच्चे की फिजिकल ग्रोथ बैलेंस तरीके से होती है। चलिए जानते है कुछ ऐसी ही हेल्दी आदतें जिन्हें अपनाने से आपके बच्चे की हाइट की ग्रोथ अच्छी हो सकती है।

धूप और विटामिन डी जरूरी

बच्चों को डेली थोड़ी देर धूप में खेलने देना बहुत जरूरी है। सुबह या शाम की हल्की धूप शरीर को विटामिन डी देती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जब हड्डियां मजबूत होंगी, तभी लंबाई का सही विकास होगा। इसलिए बच्चे को घर के अंदर ही न रखें, उसे खुले में खेलने का टाइम जरूर दें।

हेल्थी डाइट से होगी अच्छी ग्रोथ

बच्चे की ग्रोथ उनके खानपान पर भी डिपेंड करती है। इसलिए उन्हें हेल्दी डाइट देना जरूरी है। रोज के खाने में दूध, दही, दाल, फल, हरी सब्जियां और पनीर जैसे पोषक तत्व जरूर शामिल करें। ये सभी चीजें शरीर को जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन देती हैं। बाहर के जंक फूड की बजाय घर का सादा और संतुलित खाना बच्चे के विकास के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

प्रॉपर नींद से बनता है ग्रोथ हार्मोन

अच्छी और पूरी नींद बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। जब बच्चा गहरी नींद में होता है, तब उसके शरीर में ग्रोथ हार्मोन बनता है, जो लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए बच्चे की नींद का समय डिसाइड करें, और उसे रोज 8 से 10 घंटे की नींद जरूर लेने दें।

रोज की एक्सरसाइज और खेल

फिजिकल एक्टिविटीज भी बच्चों की हाइट बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। दौड़ना, कूदना, खेलना या रस्सी कूद जैसी एक्टिविटी शरीर को स्ट्रेच करती हैं और मसल्स को मजबूत बनाती हैं। बच्चे को दिन में कुछ समय आउटडोर गेम्स के लिए जरूर दें ताकि उसका शरीर एक्टिव बना रहे, जिससे उसकी हेल्थी ग्रोथ हो सके।

स्क्रीन टाइम कम करें

आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी में ज्यादा टाइम स्पेंड करने लगे हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटीज कम हो रही हैं। बच्चों की ये आदत कहीं ना कहीं उनकी ग्रोथ पर भी इफेक्ट डाल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों के स्क्रीन टाइम की लिमिट डिसाइड करें और बच्चे को बाहर खेलने या किसी एक्टिव काम में लगाएं।

पानी पीने की आदत

शरीर का सही विकास तभी संभव है जब वह हाइड्रेटेड रहे। इसलिए बच्चे को दिनभर में पर्याप्त पानी पीने की आदत डालें। पानी शरीर के अंदर सभी जरूरी प्रक्रियाओं को सही तरीके से चलाने में मदद करता है, जिससे ग्रोथ भी बेहतर होती है।

टेंशन फ्री और खुशी वाला माहौल रखे

बच्चे की ग्रोथ घर के माहौल पर भी डिपेंड करती है। अगर बच्चा खुश और स्ट्रेस फ्री रहता है, तो उसका विकास बेहतर तरीके से होता है। इसलिए घर का माहौल पॉजिटिव रखें, बच्चे से प्यार से बात करें और उसे सेफ फील कराएं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।