गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों से जल्दी होमवर्क करवाना चाहते हैं? तो पेरेंट्स अपनाएं ये 4 आसान ट्रिक्स
बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं और ये समय उनके खेलने-कूदने का है लेकिन कई पेरेंट्स को उनके समर वेकेशन होमवर्क की चिंता बनी रहती है। अगर आप भी बच्चे का होमवर्क जल्दी पूरा कराना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपनाकर देख लें।

बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और अब बच्चे घर में मस्ती और धमाल करने में जुट गए होंगे। यह समय उनके लिए खेलकूद, आराम और फुल एंजॉयमेंट का होता है। कई बच्चे तो अपने पेरेंट्स के साथ दादी-नानी के घर घूमने भी चले जाते हैं। बच्चों के लिए समर वेकेशन भले ही मौज-मस्ती का समय हो, लेकिन पेरेंट्स को उनके होमवर्क की चिंता सताने लगती है। अगर समय रहते बच्चों का होमवर्क पूरा न कराया जाए, तो आखिर में माता-पिता को ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अगर आप भी चाहती हैं कि बच्चे छुट्टियों का मजा लेने के साथ-साथ अपना होमवर्क समय पर पूरा कर लें, तो कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपना सकती हैं। इससे न सिर्फ बच्चों का होमवर्क जल्दी खत्म होगा, बल्कि आप भी बिना टेंशन के घूमने-फिरने और छुट्टियां एंजॉय कर पाएंगी।
1- दिन तय करें
अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो बच्चों को इसके बारे में बताएं और कहें कि होमवर्क पूरा करने के बाद ही जा सकते हैं। ऐसे में आप 7-8 या 10 दिन का समय बच्चों को दें, जिसमें वह आराम से होमवर्क कंप्लीट कर लें। उनका टास्क पूरा कराने में आप भी हेल्प करें। ऐसे बच्चे खुशी-खुशी होमवर्क पूरा कर लेंगे और प्रेशर भी नहीं बनाना पड़ेगा।
2- कठिन सब्जेक्स से करें शुरुआत
बच्चा जिस सब्जेक्ट को सबसे ज्यादा कठिन समझता है, शुरुआत उसी से करें। दिमाग को कठिन काम करने में डर लगता है लेकिन जब वह काम हो जाता है तो दिमाग रिलैक्स फील करता है। इसलिए आप बच्चे का कठिन सब्जेक्ट पहले चुनें और उसका काम पूरा करने में मदद करें।
3- एक्टिविटी के साथ पढ़ाई
बच्चों का मन एक जगह कभी नहीं टिकता है और उन्हें पढ़ाई से जल्द ही ऊबन लगने लगती है। अगर आपका बच्चा भी चंचल है, तो होमवर्क के बीच में उसे ब्रेक दें और खेलने-कूदने या कुछ खाने के लिए दें। ऐसा करने से वह रिलैक्स होकर काम भी करेगा और मजे भी। लगातार बैठाएंगे तो उसे स्ट्रेस और प्रेशर फील होगा।
4- मोबाइल-टीवी से दूरी
कोशिश करें कि बच्चा जब होमवर्क करने बैठें, तब उसके आस-पास मोबाइल या टीवी या अन्य कोई डिस्ट्रैक्शन ना हो। जैसे अगर वह पढ़ रहा है, तो आप भी रील्स न देखें, इससे बच्चे का मन नहीं लगेगा और वह भी कार्टून देखने की जिद करेगा। कोशिश करें कि पढ़ाई के दौरान टीवी बंद रहे और मोबाइल बच्चों से दूर रखा जाए। इससे वह फोकस रहेगा और काम जल्दी खत्म करेगा।
पेरेंट्स क्यों अपनाएं ये तरीके
बच्चों से हर काम परफेक्ट करने की उम्मीद न करें और अगर वह धीरे-धीरे भी होमवर्क को पूरा कर रहे हैं, तो उनकी तारीफ करें। ज्यादा डांट या दबाव बच्चों को चिड़चिड़ा बना सकता है और उनके दिमाग पर बेवजह का प्रेशर बनेगा। गर्मी की छुट्टी खत्म होने से 2-4 दिन पहले होमवर्क करने के लिए कहेंगी तो बच्चा भी स्ट्रेस में रहेगा और आप भी। ऐसे में ये तरीके आपके बड़े काम आ सकते हैंं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


