Baby Names : होली के गुलाल से भी प्यारे हैं बच्चों के ये नाम, हर नाम में मिलेगा रंगों का चुलबुलापन

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Baby Names Inspired By Holi Colours : अगर आप अपने नन्हे-मुन्ने के लिए होली के रंगों से जुड़ा ऐसा कोई नाम तलाश रहे हैं जो सुनने में ना सिर्फ मॉर्डन, बल्कि बोलने में सुरीला और अर्थ में रंगों की ताजगी और पॉजिटिविटी से भरा हुआ हो तो ये यूनिक बेबी नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है।

Baby Names : होली के गुलाल से भी प्यारे हैं बच्चों के ये नाम, हर नाम में मिलेगा रंगों का चुलबुलापन

Baby Names Inspired By Holi Colours : परिवार में बच्चे का जन्म माता-पिता के लिए बसंत ऋतु की दस्तक और होली के कलरफुल रंगों की तरह खूबसूरत अहसास से भरा हुआ रहता है। जिस तरह होली का हर रंग एक अलग भावना और उल्लास का प्रतीक होता है, ठीक उसी तरह एक अर्थपूर्ण और खूबसूरत नाम बच्चे के व्यक्तित्व में निखार लाता है। अगर आप अपने नन्हे-मुन्ने के लिए होली के रंगों से जुड़ा ऐसा कोई नाम तलाश रहे हैं जो सुनने में ना सिर्फ मॉर्डन, बल्कि बोलने में सुरीला और अर्थ में रंगों की ताजगी और पॉजिटिविटी से भरा हुआ हो तो ये यूनिक बेबी नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में शामिल हर नाम रंगों की ही तरह चुलबुला और खूबसूरत है।

रंगों से जुड़े लड़कों के लिए नाम (Baby Boy Names)

अबीर (Abeer)- अबीर नाम का अर्थ गुलाल या सुगंधित पाउडर होता है। यह नाम होली के उल्लास से जुड़ा बेहद प्यारा नाम है।

विवान (Vihaan)- विवान नाम का मतलब सुबह की पहली किरण होता है। यह नाम रंगों की शुरुआत और नई उम्मीद का प्रतीक है।

अयांश (Ayansh)- इस नाम का मतलब प्रकाश का हिस्सा होता है। माता-पिता के जीवन में उजाला भरने वाला यह नाम सुनने में बेहद अच्छा लगता है।

कनिश (Kanishk)- यह नाम सोने के सुनहरे रंग और वैभव को दर्शाने वाला नाम है।

नील (Neel)- नील नाम का अर्थ नीले रंग से है। यह नाम शांति का प्रतीक है।

आरण्य (Aarany)– यह नाम बेहद यूनिक और प्यारा है। जिसका अर्थ 'हरियाली' से जुड़ा हुआ है। जिस तरह हरियाली प्रकृति को सुंदर बनाती है वैसे ही यह नाम आपके बच्चे के जीवन को सुंदर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

हरित (Harit)– इस नाम का मतलब 'हरा रंग' है। यह नाम आपके बेटे के जीवन में खुशियां और ताजगी लेकर आएगा।

कैरव (Kerav)– इस नाम का संबंध सफेद गुलाब के फूल से जुड़ा हुआ है। यह नाम बच्चों के लिए प्यार और सौम्यता को दर्शाता है।

अरुण (Arun)- ये नाम यूं तो बेहद कॉमन है लेकिन सुनने में इतना अच्छा लगता है कि आज भी लोग इसे अपने बच्चे के लिए बेहद पसंद करते हैं। अरुण नाम का मतलब होता है उगते हुए सूरज की लाली।

धवल (Dhawal)- यह नाम 'ध' अक्षर से शुरू होता है। धवल नाम का मतलब होता है उज्‍जवल और सफेद रंग।

रंगों से जुड़े लड़कियों के नाम

अलानी – यह नाम हवाई भाषा से लिया गया है और जिसका अर्थ 'नारंगी रंग' होता है। अगर आप अपनी प्यारी बिटिया को एक सुंदर और अलग नाम देना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इनाया (Inaya)- लड़कियों को दिए जाने वाले इस नाम का मतलब है ईश्वर का उपहार। यह नाम सुनने में बहुत ही आधुनिक और मधुर लगता है।

नव्या (Navya)- इस नाम का मतलब नया होता है। नए रंगों और नई शुरुआत को दर्शाने वाला यह नाम बेहद खूबसूरत है।

जारा (Zara)- इस नाम का मतलब चमकता हुआ फूल होता है। प्रकृति के रंगों जैसा खूबसूरत नाम आप अपनी बेटी के लिए पसंद कर सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।