बेटे को देने हैं अच्छे संस्कार तो रखें श्रीमद्भगवद्गीता से जुड़े ये खूबसूरत नाम, बेहद यूनिक है ये बेबी नेम लिस्ट
Bhagavad Gita Inspired Baby Boy Names: इस बेबी नेम लिस्ट में दिया गया हर नाम न केवल अनोखा है बल्कि एक गहरा अर्थ भी लिए हुए है। भगवत गीता के श्लोकों से प्रेरित इस बेबी नेम लिस्ट को आप अपने बेटे के लिए नाम पसंद करने के लिए यूज कर सकते हैं।

एक बच्चे के घर में जन्म लेते ही माता-पिता की कई जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। जिसकी शुरुआत उसे एक अर्थपूर्ण और यूनिक नाम देने के साथ होती है। माना जाता है कि बच्चे के नाम का असर जीवन भर उसके पूरे व्यक्तित्व पर पड़ता है। बच्चे का स्वभाव, उसका व्यक्तित्व कैसा होगा, यह चीज काफी हद तक उसके नाम से प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि माता-पिता अपने बच्चे का नाम बेहद सोच-विचार कर रखना पसंद करते हैं। यूं तो सभी पेरेंट्स अपने बच्चे को अच्छे संस्कार देना चाहते हैं। लेकिन आपका ये काम आसान बनाने में श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरित बेटों के नाम की ये लिस्ट आपकी मदद कर सकती है। अगर आप भी अपने बेटे के लिए यूनिक और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक खास यूनिक बेबी नेम लिस्ट है। जिसमें दिया गया हर नाम न केवल अनोखा है बल्कि एक खास गहरा अर्थ भी लिए हुए है। भगवत गीता के श्लोकों से प्रेरित इस बेबी नेम लिस्ट को आप अपने बेटे के लिए नाम पसंद करने के लिए यूज कर सकते हैं।
श्रीमद्भगवद्गीता से प्रेरित बेटों के खूबसूरत नाम
अभिरथ - इस नाम का मतलब होता है, ऐसा व्यक्ति जो अच्छा सारथी हो।
अर्जुन- यह नाम महाभारत के पांडु के तीसरे पुत्र और एक महान योद्धा अर्जुन से प्रेरित है।
माधव- भगवान श्री कृष्ण को माधव नाम से भी जाना जाता है।
अग्रणी - इस नाम का मतलब है, वह व्यक्ति जो हमेशा सबसे आगे रहता है, प्रथम आता है।
अद्वैत - जिसका व्यक्तित्व सबसे अलग और अनूठा हो।
अच्युत- यह नाम भगवान श्री कृष्ण के कई नामों में से एक नाम है।
केशव- भगवान श्री कृष्ण के सुंदर बालों की वजह से उन्हें केशव भी कहा जाता था। आप भी अपने बेटे को यह सुंदर नाम दे सकते हैं।
पलाश- यह एक पेड़ का नाम है। इस पेड़ के फूलों से होली के रंग भी बनाए जाते हैं।
अमीश- अमीश नाम का अर्थ होता है-सच्चा और भरोसेमंद व्यक्ति।
अद्वैत- जिसका व्यक्तित्व सबसे अलग व अनूठा हो।
अयन - सूर्य द्वारा अपनाए गए मार्ग को अयन कहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।