बच्चों में तेज बुखार से हो सकता है दौरे पड़ने का रिस्क! डॉक्टर ने बताया क्या करें पैरेंट्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम बदलने के साथ ही बच्चों में बुखार की समस्या भी बढ़ रही है। ऐसे में 1 से 5 साल के बच्चों में कई बार दौरे पड़ने का रिस्क भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में पैरेंट्स को क्या करना चाहिए, आइए डॉक्टर से जानते हैं।

High Fever in Kids
बच्चों में तेज बुखार

मौसम बदलने पर सबसे पहले बच्चों पर ही इसका असर पड़ता है। आजकल भी यही हो रहा है। बच्चे काफी बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों में तेज बुखार के दौरान कभी-कभी दौरे पड़ने की भी समस्या देखने को मिल जाती है। इस सिचुएशन में अधिकतर पैरेंट्स घबरा जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता है कि क्या किया जाए। डॉ हनीश बजाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस समस्या से बचने का तरीका बताया है। बच्चों को बुखार के दौरान दौरे ना पड़ें, इसके लिए डॉक्टर ने कुछ उपाय बताएं हैं। आइए जानते हैं।

1 से 5 साल के बच्चों में हो सकते हैं दौरे

डॉ हनीश बजाज बताते हैं कि 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों में बुखार के दौरान कभी-कभी फीवर से जुड़े दौरे पड़ सकते हैं। बुखार के साथ शरीर के टेंपरेचर में बदलाव होने पर ऐसी सिचुएशन हो सकती है। हालांकि, आमतौर पर ऐसे दौरे बच्चे के दिमाग को नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन कुछ बच्चों में दोबारा दौरा पड़ने की संभावना हो सकती है। इसलिए तेज बुखार को नजरअंदाज ना करें और बच्चे का खास ध्यान रखें।

तेज बुखार होने पर तुरंत क्या करें

डॉ हनीश कहते हैं कि अगर बच्चे को तेज बुखार चढ़ रहा है तो सबसे पहले नॉर्मल पानी लेकर उसके पूरे शरीर को स्पंज करें और उसकी बॉडी के टेंपरेचर को कम करें। इसके साथ ही बच्चे को तुरंत घर में जो भी फीवर की मेडिसिन हो खाने के लिए दें। फर्स्ट एड देने के बाद बच्चे को बच्चों के डॉक्टर को दिखाएं, ताकि बुखार की वजह पता चल सके और आगे का इलाज सही तरीके से हो सके।

अगर बुखार के साथ दौरा पड़ जाए तो घबराएं नहीं

डॉक्टर सलाह देते हैं कि फीवर के दौरान अगर बच्चे को दौरा पड़े तो ऐसी सिचुएशन में घबराएं नहीं। बच्चे को किसी सुरक्षित जगह पर सीधा और सुरक्षित रखें, ताकि उसे चोट ना लगे। बच्चे के मुंह में उंगली, चम्मच, पानी या कोई दूसरी चीज बिल्कुल ना डालें। दौरा कितनी देर तक चला, इसका समय जरूर नोट करें। इससे डॉक्टर को बच्चे की कंडीशन समझने में मदद मिलेगी। दौरे के दौरान बच्चे को जबरदस्ती पकड़कर रोकने की कोशिश भी न करें।

5 मिनट से ज्यादा दौरा पड़े तो तुरंत मेडिकल मदद लें

एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर बच्चे का दौरा 5 मिनट से ज्यादा समय तक रहता है, बार-बार दौरा पड़ता है, सांस लेने में परेशानी होती है या दौरे के बाद बच्चा ठीक तरह से सामान्य नहीं हो रहा है, तो तुरंत मेडिकल मदद लें। ऐसी सिचुएशन में इंतजार करना ठीक नहीं है। तेज बुखार और दौरे को लेकर पेरेंट्स को अलर्ट रहना चाहिए। हालांकि फीवर के कारण आने वाले दौरे आमतौर पर दिमाग को नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन उस दौरान बच्चे को सही तरीके से संभालना और जरूरत पड़ने पर समय पर डॉक्टर तक पहुंचना बहुत जरूरी है।

बुखार को नजरअंदाज ना करें

बच्चे को तेज बुखार होने पर केवल यह सोचकर इंतजार न करें कि बुखार अपने आप ठीक हो जाएगा। तापमान पर नजर रखें, बच्चे को आराम दें, डॉक्टर की सलाह के अनुसार बुखार की दवा दें और जरूरत होने पर बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडबच्चों में बुखार से हो सकता है दौरे पड़ने का रिस्क! डॉक्टर ने बताया क्या करें