प्रेग्नेंसी में क्या खाएं कि बच्चे की स्किन ग्लोइंग और सुंदर हो? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताए 5 फूड्स

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Pregnancy Tips: गाइनेकोलॉजिस्ट ने ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताया है, जिन्हें अगर प्रेगनेंसी के दौरान कंज्यूम किया जाए तो बच्चे की स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो सकती है। ये सभी चीजें मां और बच्चे की ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं।

प्रेग्नेंसी में क्या खाएं कि बच्चे की स्किन ग्लोइंग और सुंदर हो? गाइनेकोलॉजिस्ट ने बताए 5 फूड्स

प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान मां जो भी खाती हैं, उसका असर उनकी सेहत के साथ बच्चे की हेल्थ पर भी पड़ता है। हर किसी की चाहत होती है कि उनका बच्चा हेल्दी हो, उसकी स्किन साफ और चमकदार दिखे। ऐसे में सही खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ मोबिन ने कुछ ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में बताया है। अगर प्रेगनेंट लेडी उन चीजों का सेवन करती है, तो यह ना सिर्फ बच्चे की हेल्थ के लिए बेनिफिशियल हैं, बल्कि उसकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं। चलिए जानते हैं वो क्या हैं।

ऑरेंज को डाइट में जरूर शामिल करें

ऑरेंज यानी संतरा प्रेग्नेंसी के लिए बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसमें विटामिन सी और फोलेट पाया जाता है। यह शरीर को पोषण देने में मदद करता है। डॉ मोबिन कहती है कि, प्रेगनेंसी के दौरान अगर आप डेली संतरा खाती हैं, तो यह आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। साथ ही यह बच्चे की स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आप इसे फल के रूप में खाएं या फ्रेश जूस के रूप में लें, दोनों तरीके अच्छे हैं।

बादाम से मिलता है अच्छा पोषण

बादाम प्रेग्नेंसी में खाने के लिए एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। डॉ मोबिन का कहना है कि बादाम में पाया जाने वाला विटामिन E बच्चे के बालों को सिल्की और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। साथ ही बादाम शरीर को एनर्जी भी देता है और कमजोरी महसूस नहीं होने देता। इसलिए प्रेग्नेंट महिला के लिए बदाम फायदेमंद होता है।

नारियल पानी को बनाएं डाइट का हिस्सा

नारियल पानी प्रेग्नेंसी में बहुत अच्छा नेचुरल ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर तरोताजा रहता है। डॉक्टर मोबिन का कहना है कि नारियल पानी बच्चे के हेयर और स्किन दोनों के लिए अच्छा होता है। इसलिए प्रेग्नेंट लेडीज को इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

स्ट्रॉबेरी भी है अच्छा विकल्प

स्ट्रॉबेरी स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भरपूर फल है। डॉक्टर बताती है कि स्ट्रॉबेरी कोलेजन फॉर्मेशन में मदद करती है। अगर प्रेगनेंट महिला इसे खाती हैं तो बच्चे की स्किन सॉफ्ट और हेल्दी बनती हैं।

केसर वाला दूध पीएं

केसर वाला दूध प्रेग्नेंसी में कई महिलाएं पसंद करती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही इसे स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। डॉ मोबिन कहती है कि जो प्रेग्नेंट महिला चाहती हैं कि उनका बच्चा ग्लोइंग और हेल्दी स्किन वाला हो उसे केसर वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।