'बच्चों को सब कुछ देना और उन्हें सबसे अच्छी चीज देना एक जैसा नहीं है' काम आएंगे आमिर खान के पैरेंटिंग टिप्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aamir Khan Parenting Tips: आमिर खान के तीन बच्चे हैं और तीनों ही अलग फील्ड में मुकाम हासिल कर रहे हैं। भले ही बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में उनकी गिनती होती हो लेकिन आमिर ने अपने बच्चों को जमीन से जुड़े रहना सिखाया साथ ही पैरेंट्स को दी ये एडवाइज।

आमिर खान

आमिर खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फीस मिलती है। घर-पैसा, गाड़ी और लक्जरी उनके लिए बेहद आम बात है। लेकिन इन सबके बावजूद उनके बच्चे बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं और अपनी लाइफ में बेहतर मुकाम हासिल कर रहे। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चों की परवरिश के बारे में काफी सारी बातें की थीं। जो पैरेंट्स के बेहद काम आ सकती है। इंटरव्यू में आमिर ने बोला था कि उनके तीनों बच्चे जुनैद, आइरा और आजाद बेहद सेंसेटिव और समझदार हैं और वो मेरे पैसों पर डिपेंड नहीं है। आमिर खान ने बताया कि लाइफ में सबकुछ होने के बाद भी बच्चों को हम्बल, जमीन से जुड़ा हुआ और इंडिपेंडेंट बनाना सबसे जरूरी है। आमिर खान से पैरेंटिंग को लेकर बेहद जरूरी बात शेयर की, जो आज कल के मेहनती पैरेंट्स के काम आ सकती है।

आमिर खान ने बोली ये बात

आमिर खान ने बोला कि भारतीय पैरेंट्स जो अपने बच्चों को सबकुछ देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्हें ये याद रखना चाहिए कि 'बच्चों को सबकुछ देना और उन्हें सबसे अच्छा देना दोनों एक बात नहीं है।'

बेटे ने की थी आमिर खान के पैरेंटिंग की तारीफ

आमिर खान के बेटे जुनैद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता आम तौर पर हमें वह करने देते हैं जो हम करना चाहते हैं और तभी सलाह देते हैं जब हम मांगते हैं। आमतौर पर पैरेंट्स इस तरह की पैरेंटिंग की बजाय गाइड करना, करेक्ट करना, बच्चों को सलाह देना और कई बार जानबूझ फोर्सफुली चीजों को करने के लिए कहते हैं। जबकि आमिर खान की पैरेंटिंग मॉडर्न टाइम में काम आ सकती है।

बच्चों पर भरोसा है जरूरी

आमिर खान बच्चों पर फोर्सफुली प्रेशर बनाने की बजाय आजादी देना पसंद करते हैं। साथ ही कंट्रोल करने की बजाय उन पर भरोसा करते हैं और दूर से देखते हैं, जब जरूरत होती है तब उन्हें सपोर्ट करते हैं। आमिर खान की पैरेंटिंग उनके बच्चों में साफ झलकती है।

बच्चों के अंदर चाहते हैं ये गुण

आमिर खान बच्चों के अंदर इंटैलिजेंस, डिसिप्लिन या एंबिशन नहीं चाहते बल्कि वो चाहते हैं कि उनके बच्चे केयरिंग बने। वो दूसरों का और अपना ख्याल रखें। बच्चों के अंदर दूसरों के लिए प्यार, अपनापन और ख्याल रखने का गुण जरूर होना चाहिए।

बच्चों की तुलना दूसरों से ना करें

इंडियन पैरेंट्स के लिए आमिर खान की एक एडवाइज कि अपने बच्चे की तुलना दूसरों के बच्चों से नहीं करनी चाहिए। हर बच्चा अपने आप में खास होता है। हर बच्चे की अपनी खासियत और गुण होता है, जो शायद दूसरे में ना हो। इसलिए बच्चों की आपस में तुलना कभी नहीं करनी चाहिए।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।