सुसु-पॉटी के बाद क्या बच्चे का पेट हो जाता है खाली? बच्चों की डॉक्टर ने बताई असलियत

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

बच्चे के रोते ही घर के सभी लोग मां के पास आकर दूध पिलाने की नसियत देना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या वाकई हर बार बच्चे का रोना भूख से जुड़ा होता है?आइए डॉक्टर से जानते हैं सुसु-पॉटी के बाद क्या बच्चे का पेट खालीहो जाता है

सुसु-पॉटी के बाद क्या बच्चे का पेट हो जाता है खाली? बच्चों की डॉक्टर ने बताई असलियत

बच्चे के रोते ही सभी घरवाले अचानक से हाइपर हो जाते हैं और मां को तरह-तरह की सलाद देने लगते हैं। एक कॉमन सलाह जो अक्सर बच्चे के रोते ही दादी-नानी देती हैं वह है दूध पिलाने की। फिर चाहें मां ने कुछ देर पहले ही दूध क्यों न पिलाया हो। कई बार अच्छी तरह से 20-25 मिनट दूध पिलाने के बाद भी अगर बच्चा रोता है तो लोगों का कहना होता है कि बच्चे ने सुसु-पॉटी कर ली है और बच्चे का पेट भी तो छोटा होता है इसलिए फिर भूख लग आई होगी, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? आइए, बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज से समझते हैं।

क्या कहती हैं बच्चों की डॉक्टर?

बच्चा बड़ों की तरह नहीं है। अडल्ट लोगों की तरह बच्चों की आंत भी 200 से 300 सेंटीमीटर लंबी होती है। अगर आप ने बच्चे को ब्रेस्टमिल्क पिलाया उसे पेट कसे आंतों तक जाने में कम से कम 1.25 घंटा लगता है और यहा फॉर्मूला के लिए 2 से 2.25 घंटे लग सकते हैं। तो दूध पहले पेट से आंतो में जाएगा, फिर वहां पर प्रोसेसिंग होगी फिर वहां से ब्लड में घुसेगा, ब्लड से किडनी में जाकर फिल्टर होगा और यूरीन बनेगा फिर ब्लैडर से बाहर आएगा। इस प्रक्रिया में समय लगता है । जो बच्चे ने सुस-पॉटी किया है वह उसका पहले से बना हुआ है। इसके बाहर निकलते ही बच्चे को भूख नहीं लगती, क्योंकि पेट में दूध अभ भी होता है। डॉक्टर कहती हैं कि अगर बच्चा सो रहा होता है या जाग रहा होता है और अचानक से पेशाब का प्रेशर बनता है तो कुछ बच्चों को अनकम्फर्टेल लगता है तो वह रोने लगते हैं। ऐसे में बच्चे कई बार गीले होने पर या फिर पॉटी करने पर भी फेस बनाते हैं। ज्यादातर सभी बच्चे ऐसा होने पर अनकम्फर्टेबल या रोना महसूस करते है।

कैसे चुप होते हैं?

डॉक्टर कहती हैं कि 90 परसेंट बच्चों को मां जैसे ही गोद में लेती है, थोड़ा हिलाती है या पीठ थपथाती है तो वह सो जाते हैं। लेकिन बाकी के बचे 10 प्रतिशत बच्चे अपनी मां को खोज रहे होते हैं। इस समय पर वह कम्फर्ट के लिए दूध भी पी सकते हैं, भूख के लिए नहीं।

क्या दूध में हो सकती है दिक्कत?

डॉक्टर कहती हैं कि मां को फिक्र करने की जरूरत नहीं है कि उनका दूध कम आ रहा है। माधवी कहती हैं कि आपका दूध बिल्कुल सही आ रहा है तभी बच्चे का यूरीन और स्टूल आउटपुट अच्छा आ रहा है। डॉक्टर कहती हैं कि बच्चे के रोने पर अगर आप भी शांति से बच्चे को चुप करेंगे तो वह मां के पास जाए बिना ही आपके साथ सो जाएगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।