छोटे बच्चे के कान, नाक और आंखे साफ करने का जानें तरीका, खुद बता रहीं डॉक्टर
छोटे बच्चे नाजुक होते हैं इसलिए पेरेंट्स अक्सर उनको लेकर चिंतित रहते हैं। बच्चे के कान, नाक और आंखों का हिस्सा काफी सॉफ्ट होता है। ऐसे में उसे साफ करने को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। यहां डाक्टर से जानें बच्चे के कान, नाक और आंख कैसे साफ करें।

बच्चे की देखरेख कर रहे पेरेंट्स को अक्सर लोगों की सलाह मिलती रहती है। एक सलाह जो सबसे कॉमन है वह है कान या नाक में तेल डालने को लेकर। बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है, खासतौर से शुरुआती दिनों में तो बच्चे इतने सॉफ्ट होते हैं कि उन्हें पकड़ने में भी डर लगता है। ऐसे में हाईजीन मेंटेन करने के लिए उन्हें साफ रखना जरूरी है। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों के सबसे सेंसेटिव हिस्स आंख, कान और नाक को साफ करने के तरीकों को खोजते हैं। ऐसे में बच्चों की डॉक्टर निमिषा अरोरा के एक वीडियो में उन्होंने शेयर किया है कि छोटे बच्चे के कान, नाक और आंखे कैसे साफ करें।
बच्चे की आंख कैसे साफ करें
बच्चे की आंखों को रोजाना साफ करने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, कई बार बच्चे जब सोकर उठते हैं को आंखों के इनर कॉर्नर पर थोड़ा डिस्चार्ज होता है। जिसे साफ करने के लिए आप थोड़ी रूई लें और इसे गुनगुने पानी में भिगोएं। फिर आंखों को अंदर से बाहर की तरफ लेकर जाते हुए साफ करें। इसके अलावा बच्चे की आंख के बाहरी हिस्से को नहाने के बाद साफ कपड़े से क्लीन कर दें।
बच्चे के कान कैसे साफ करें
कान में जमी ईयर वैक्स को साफ करने के लिए ईयरबड, क्लिप जैसी चीजों से निकालने की कोशिश न करें। क्योंकि ये चीजें वैक्स को अंदर धकेल सकती हैं। वहीं कान में नुकीली चीजों से जलन या फिर चोट भी लग सकती है। इस तरह से ईयरवैक्स निकालने की छोटी सी गलती आपके ईयरड्रम को डैमेज कर सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टर कहती हैं कि ईयरवैक्स प्रोटेक्शन की तरह काम करता है। ये ईयर वैक्स छोटे कीड़े या गंदगी को कान के अंदर जाने से रोकता है। इसके अलावा कान में किसी भी तरह का तेल नहीं डालना चाहिए।
बच्चे की नाक कैसे साफ करें
नाक साफ करने के लिए भी बच्चे को नहलाने के बाद आपको सिर्फ नॉस्ट्रिल को बाहर से साफ करना है। अगर नाक बंद है तो आप बच्चे की नाक में डॉक्टर द्वारा बताए एक या दो बूंद सलाइन ड्रॉप्स डाल सकते हैं। अगर नाक बहुत ज्यादा बंद है तो आप एस्पिरेटर का इस्तेमाल भई कर सकते हैं। बस आपको अपनी उंगलियों या फिर ईयरबड का इस्तेमाल करके नाक को साफ नहीं करना है। कान की तरह ही नाक में भी कोई तेल नहीं डालना है।
ध्यान दें- डॉक्टर कहती हैं कि आंख, नाक और कान का बाहर वाला जो भी हिस्सा दिख रहा है सिर्फ वही रोजाना नहलाने के बाद साफ कपड़े से क्लीन करना है। अगर आपके डॉक्टर ने क्लीनिंग से जुड़ी कुछ स्पेशल सलाह दी है तो उनकी बात सुनें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


