Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडdiwali 2025 cleaning tips crayon and paint marks on walls can make diwali decorations look dull tips to remove stains
Diwali Cleaning Tips : दीवारों पर लगे क्रेयॉन और पेंट के निशान गायब कर सकते हैं ये दिवाली क्लीनिंग टिप्स

Diwali Cleaning Tips : दीवारों पर लगे क्रेयॉन और पेंट के निशान गायब कर सकते हैं ये दिवाली क्लीनिंग टिप्स

संक्षेप: Diwali 2025 Cleaning Tips : अगर इस दिवाली आप अपने घर को पेंट नहीं करवा पाए हैं और दीवारों पर लगे ये मार्कर और क्रेयॉन के जिद्दी दाग आपको बिल्कुल अच्छे नहीं लग रहे तो इन्हें साफ करने के लिए आप ये कुछ आसान दिवाली क्लीनिंग हैक्स अपना सकती हैं।

Wed, 15 Oct 2025 01:57 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

छोटे बच्चों के लिए घर की दीवारें किसी कैनवास से कम नहीं होती हैं, जिसके सहारे वो खड़े होकर अपनी मनपसंद आकृतियां उकेरते रहते हैं। हो सकता है बचपन में आपने भी खुद कई बार ऐसा कुछ किया हो। दीवारों को रंगीन पेंसिल, मार्कर या क्रेयॉन से रंगना बच्चो को भले ही रचनात्मक और मजेदार लगता हो लेकिन घर की दीवारों पर लगे मार्कर और क्रेयॉन के ये रंग खासतौर पर दिवाली के समय पर बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं। अगर इस दिवाली आप अपने घर को पेंट नहीं करवा पाए हैं और दीवारों पर लगे ये मार्कर और क्रेयॉन के जिद्दी दाग आपको बिल्कुल अच्छे नहीं लग रहे तो इन्हें साफ करने के लिए आप ये कुछ आसान दिवाली क्लीनिंग हैक्स अपना सकती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:दीवार पर छेद किए बिना घर को बनाएं खूबसूरत,फॉलो करें नो ड्रिल दिवाली डेकोरेशन हैक

दीवारों पर लगे जिद्दी मार्कर और क्रेयॉन के निशान साफ करने के टिप्स

बेकिंग सोडा और पानी

दीवारों से क्रेयॉन और पेंट के दाग हटाने के लिए सबसे पहले एक सॉफ्ट कपड़े या स्पंज पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क कर दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद दीवार को साफ गीले कपड़े से पोंछकर सुखाएं।

नॉन-जेल वाला टूथपेस्ट

दीवारों पर लगे जिद्दी दाग साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट की भी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आप नॉन-जेल टूथपेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं। इसके बाद पुराने टूथब्रश या कपड़े से हल्के से स्क्रब करें। अब दीवार को गीले कपड़े से साफ करें।

सिरका

सिरका का उपाय भी दीवार पर लगे क्रेयॉन के निशान साफ कर सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर मिश्रण को दाग वाली जगह पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी सॉफ्ट कपड़े से दाग को रगड़कर साफ करें।

डिश सोप और पानी

इस उपाय को फॉलो करने के लिए एक चम्मच डिश सोप को गर्म पानी में मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को स्पंज से लेकर दाग पर लगाकर हल्के से रगड़ें। अब साफ पानी से पोंछकर सुखाएं।

ये भी पढ़ें:धूल-मिट्टी लगने से पीली पड़ गई है प्लास्टिक की सफेद कुर्सी, ऐसे लौटाएं खोई चमक
Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।