दीपिका पादुकोण 2nd प्रेग्नेंसी: सेकेंड बेबी की प्लानिंग में है कंफ्यूजन तो ये बातें सोच कर लें डिसीजन

Apr 19, 2026 04:34 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Deepika Padukone 2nd Pregnancy: दीपिका पादुकोण की सेकेंड प्रेग्नेंसी न्यूज से काफी सारे कपल्स के बीच इस बात की टेंशन बढ़ गई होगी कि आखिर कैसे एक और बच्चे का डिसीजन लिया जाए। इस फैसले को लेने से पहले इन बातों पर गौरन जरूर करना चाहिए।

दीपिका पादुकोण 2nd प्रेग्नेंसी: सेकेंड बेबी की प्लानिंग में है कंफ्यूजन तो ये बातें सोच कर लें डिसीजन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ सेकेंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की। इस न्यूज के वायरल होने के साथ ही काफी सारे कपल्स ये सोचने में लग गए होंगे कि उन्हें दूसरे बच्चे के बारे में सोचना चाहिए या नहीं। सोसाइटी में पहले बच्चे के बाद काफी सारे कपल्स से सेकेंड बेबी की एक्सपेक्टेशन बढ़ जाती है। वहीं ज्यादातर कपल्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें एक और बच्चा करना चाहिए या नहीं। अगर आप भी उन कपल में शामिल हैं जो सेकेंड बेबी के बारे में सोचकर कंफ्यूज हैं या दोनों में से किसी एक की चाह दूसरे बच्चे की है तो इन बातों को जानने के बाद ही सेकेंड बेबी प्लान करना चाहिए।

कपल्स के बीच सोच का अंतर

कई बार हसबैंड तो दूसरा बेबी चाहता है लेकिन वाइफ नहीं चाहती तो वहीं काफी सारे हसबैंड दूसरा बेबी नहीं चाहते क्योंकि महंगाई और लो इनकम एक और बच्चे का खर्च उठाने की जिम्मेदारी नहीं देता। पहले बच्चे की परवरिश अच्छी तरह करने की ख्वाहिश काफी सारे कपल्स को दूसरा बेबी करने से रोक देती है।

पार्टनर के साथ मिलकर लें डिसीजन

अगर सेकेंड बेबी की प्लानिंग में पति या पत्नी किसी एक भी कंफ्यूजन है तो रिश्ते में दरार या मनमुटाव से बेहतर है कि आपसी समझ के बाद ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग करें। क्योंकि बच्चे की जिम्मेदारी शुरुआती लेवल पर भले ही मां की लगे लेकिन उसकी फाइनेंशियल जिम्मेदारी पिता पर ही आती है। ऐसे में दोनों को अपनी जिम्मेदारियों को समझने के बाद ही दूसरे बेबी का प्लान करना चाहिए।

किसके लिए कर रहे बेबी

कई बार रिश्तेदार और बड़े-बूढ़ों के कहने पर दूसरा बच्चा कर लेते हैं। ऐसे में समझना जरूरी है कि आप दूसरा बच्चा किसके लिए कर रहे। काफी बार पैरेंट्स दूसरा बेबी अपने पहले बेबी के लिए करते हैं। जिससे वो अपने सिबलिंग के साथ मिलजुल कर बड़ा हो, सीखे, खेले और साथ रहे। ऐसे में अपने बच्चे के एकाकी जीवन को भरने के लिए आप दूसरे बेबी को प्लान करने का डिसीजन ले सकते हैं।

पहले बच्चे की ग्रोथ

अक्सर सुनने को मिलता है कि बच्चा जब दो से तीन साल का हो जाए तब तक दूसरा बच्चा कर लेना चाहिए। जिससे दोनों साथ में पल जाए। जबकि ऐसा सोचना गलत है। अक्सर एक बच्चा जो खुद सारी चीजों के लिए मां पर डिपेंट है और मात्र दो से ढाई साल का ही हुआ है। ऐसे वक्त में दूसरे बच्चे की जिम्मेदारी भी मां पर आ जाती है। इसलिए पहला बच्चा जब खुद इतना बड़ा हो जाए कि उसे हर वक्त आपकी जरूरत ना हो। उसके बाद ही दूसरे बच्चे की प्लानिंग करना मां और बच्चे दोनों के लिए बेहतर होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।