खाना नहीं खाता बच्चा? डाक्टर से जानिए बेबी को खिलाने की टिप्स, बन जाएगी खाने की अच्छी आदत

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

बहुत से बच्चे खाने को देखते ही मुंह फेर लेते हैं या फिर मुंह से खाने को बाहर निकाल देते हैं। अगर आपका बच्चा भी खाने के समय ऐसा ही करता है तो इस आर्टिकल में डॉक्टर से जानिए बच्चे में ईटिंग हैबिट डेवलप करने के टिप्स।

खाना नहीं खाता बच्चा? डाक्टर से जानिए बेबी को खिलाने की टिप्स, बन जाएगी खाने की अच्छी आदत

जब बच्चे खाना शुरू करते हैं तो उन्हें खिलाना पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ा टास्क बन जाता है। समय-समय पर उनके लिए खाना बनाना और सबसे मुश्किल काम उन्हें खिलाने का ही होता है। बहुत कम ही बच्चे ऐसे होते हैं जो आसानी से खाना खा लेते हैं, वर्ना अधिकतर पेरेंट्स की यही शिकायत रहती है कि उनका बच्चा खाने में बहुत आनाकानी करता है। बच्चे सामने खाना जाते ही वह मुंह फेर लेता है और कई बार तो खाए हुए खाने को मुंह से बाहर निकाल देता है। ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चे को जबरदस्ती खिलाने की कोशिश भी करते हैं जिसकी वजह से बच्चा उल्टी कर देता है। ऐसे में बच्चों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर मोहित सेठी ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं जिन्हें अपनाकर आपका बच्चा अच्छे से खाना सीख सकता है।

1) जब भी बच्चे को खाना खिलाने जाएं तो इस बात पर ध्यान दें कि बच्चे ने दूध 3 से 4 घंटे पहले पिया हो। दूध और खाने के बीच में गैप बहुत जरूरी है। अगर गैप नहीं होगा तो बच्चे को भूख नहीं लगेगी और वह खाना भी नहीं खाएगा। बच्चे को खाना खिलाने से पहले उसे दूध न पिलाने से बचें।

2) बच्चा अगर खाना नहीं खाना चाहता और खाने को देखकर मुंह फेर लेता है तो जबरदस्ती उसके मुंह में खाना न डालें। ऐसा करने पर बच्चे को खाने से नफरत हो जाएगी। इसके अलावा कुछ बच्चे ऐसा करने पर बहुत तेज रोना शुरू कर देते हैं या फिर उल्टी भी कर देते हैं। ऐसे में जबरदस्ती खिलाने से बचें।

3) अगर बच्चा खाने से मुंह फेरता है तो खाने को उसके पास से हटाएं और फिर दो या तीन घंटे बाद फिर से ट्राई करें। अगर वह तब भी न खाए तो फिर से वापिस ले जाएं और कुछ समय बाद खाना बच्चे के सामने दोबारा लेकर आएं। ऐसा करते समय घबड़ाएं नहीं कि हाय मेरे बच्चे ने कुछ नहीं खाया। बहुत से लोग ऐसा होने पर बच्चे को दूध, बिस्कुट या फिर कोई स्नैक दे देते हैं आप ऐसा न करें। इस बीच में आप सिर्फ पानी पिला सकते हैं। बच्चे को जब भूख का एहसास होगा तब वह जरूर खाना खाएगा।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।