
पेरेंट्स के जीन्स नहीं इन 4 चीजों पर भी निर्भर होती है बच्चे की हाइट, वेलनेस कोच ल्यूक ने शेयर किए कद बढ़ाने वाले टिप्स
Height Boosting Tips For Kids : बच्चे का कद सिर्फ पेरेंट्स के जीन्स पर नहीं बल्कि 4 अन्य कारणों पर भी निर्भर होता है। जिसकी जानकारी वेलनेस कोच ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है। आइए जानते हैं पेरेंट्स के जीन्स के अलावा बच्चे का कद किन 4 बातों पर निर्भर होता है।
व्यक्ति का कद ना सिर्फ उसकी पर्सनालिटी निखारता है बल्कि उसके भीतर एक अलग आत्मविश्वास भी पैदा करता है। लेकिन हर किसी व्यक्ति का कद अच्छा हो यह जरूरी तो नहीं है। हालांकि आजकल के ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे का कद अच्छा करने के लिए बचपन से उसकी डाइट और खेलकूद का पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन बात जब भी कद-काठी की होती है तो अकसर एक बात आमतौर पर लोगों से सुनने को मिलती है कि बच्चे की हाइट हमेशा अपने पेरेंट्स की जीन्स पर ही जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पेरेंट्स की हाइट कम है तो क्या बच्चे का कद भी कम रहेगा। अगर आप भी अब तक ऐसा सोचते रहे हैं तो टेंशन फ्री हो जाइए। आपको बता दें, बच्चे का कद सिर्फ पेरेंट्स के जीन्स पर नहीं बल्कि 4 अन्य कारणों पर भी निर्भर होता है। जिसकी जानकारी वेलनेस कोच ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दी है। आइए जानते हैं पेरेंट्स के जीन्स के अलावा बच्चे का कद किन 4 बातों पर निर्भर होता है।

बच्चों की हाइट बढ़ाने के क्या तरीके हैं?
वेलनेस कोच ल्यूक कॉटिन्हो कहते हैं कि बच्चे की लगभग 70-80 प्रतिशत लंबाई आनुवंशिक होती है यानी आपके घर में आपके माता-पिता की हाइट कैसी है, ये इस बात को ज्यादा तय करता है कि आपके बच्चे की हाइट कैसी होगी। इसके अलावा 20-30 प्रतिशत बच्चे का कद जीवनशैली पर निर्भर करता है।
बच्चे की हाइट इन चार बातों पर निर्भर होती है
ग्रोथ बूस्टर हो सकती है गहरी नींद
ल्यूक कॉटिन्हो कहते हैं कि गहरी नींद के दौरान व्यक्ति के शरीर में ग्रोथ हार्मोन (GH) रिलीज होता है, इसलिए बच्चों को 9-11 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए। अच्छी नींद लेने के लिए बच्चे के कमरे को ठंडा, अंधेरा और स्क्रीन-मुक्त रखें। अच्छी नींद लेने के लिए बच्चे को फिजिकल एक्टिविटी में बिजी रखें ताकि वो थककर गहरी नींद का मजा ले सके।
रूटीन में खेल शामिल करें
रोजाना बॉडी स्ट्रेच करना, बाहर खेलने के लिए जाना , साइकिल चलाना , तैराकी, स्किपिंग या बार पर लटकने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें। इन सभी चीजों से बॉडी की स्ट्रेचिंग होती है, जो कद बढ़ाने में मदद कर सकती है।
प्रोटीन रिच पोषण
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए उनकी डाइट में अंडा, दाल, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स, डेयरी, हरी सब्जियां और फलों को शामिल करें।
इमोशनल हेल्थ
बच्चे की हाइट उसकी इमोशनल हेल्थ से भी जुड़ी हुई होती है। लंबे समय तक बना हुआ तनाव शरीर में कोर्टिसोल लेवल को बढ़ाता है, जिससे ग्रोथ हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। अपने बच्चे शांत और सेहतमंद रखने के लिए उन्हें खुश रखें।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




