प्रेग्नेंसी में होली खेल रही हैं तो जरूर ध्यान में रखें ये 5 बातें, गाइनेकोलॉजिस्ट ने दी सलाह!
Holi 2026: गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. सोनल के अनुसार, प्रेग्नेंसी में होली खेलना पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन इसे समझदारी और सावधानी के साथ मनाना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से त्वचा के साथ-साथ शरीर को भी नुकसान हो सकता है।

होली का त्योहार खुशियों, रंगों और उत्साह का त्योहार है। यूं तो हर कोई होली को खुलकर एंजॉय करना चाहता है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो होली सेलिब्रेट करते समय अपनी सेहत और बच्चे की सुरक्षा को सबसे पहले रखना चाहिए। गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. सोनल वाटालिया के अनुसार, प्रेग्नेंसी में होली खेलना पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन इसे समझदारी और सावधानी के साथ मनाना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से त्वचा के साथ-साथ शरीर को भी नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं डॉक्टर के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान होली खेलते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
केमिकल रंगों से रखें दूरी
डॉ. सोनल कहती हैं कि गर्भावस्था में केमिकल वाले रंगों से दूर रहना चाहिए। बाजार में मिलने वाले कई रंगों में ऐसे केमिकल हो सकते हैं जो स्किन पर जलन, खुजली या एलर्जी कर सकते हैं। कुछ रंगों की तेज महक सांस लेने में भी दिक्कत पैदा कर सकती है। इसलिए कोशिश करें कि केवल ऑर्गेनिक या नेचुरल रंगों का ही इस्तेमाल करें। हल्के और सुरक्षित रंग चुनें ताकि आपकी त्वचा और सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।
होली से पहले त्वचा और बालों की देखभाल
डॉक्टर सलाह देती हैं कि होली खेलने से पहले अपनी त्वचा और बालों पर नारियल तेल जरूर लगा लें। तेल लगाने से त्वचा पर एक परत बन जाती है, जिससे रंग सीधे स्किन के अंदर नहीं जाते। इससे रंग हटाना भी आसान हो जाता है और त्वचा ड्राई भी नहीं होती। बालों में तेल लगाने से रंगों से होने वाले नुकसान से बचाव होता है। यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन बहुत फायदेमंद है।
भीड़ और धक्का-मुक्की वाली जगहों से बचें
गर्भावस्था में शरीर का संतुलन पहले जैसा नहीं रहता। ऐसे में भीड़भाड़ वाली जगह पर जाना या तेज मस्ती में शामिल होना जोखिम भरा हो सकता है। डॉ. सोनल के अनुसार आपको ज्यादा भीड़, धक्का-मुक्की और तेज पानी की बौछार से दूर रहना चाहिए। पानी के गुब्बारे या हाई प्रेशर पानी से चोट लग सकती है और फिसलने का खतरा भी हो सकता है। इसलिए शांत माहौल में अपने परिवार के साथ आराम से होली मनाएं।
शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी
होली के दिन धूप और भागदौड़ के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गर्भावस्था में डिहाइड्रेशन से बचना बहुत जरूरी है। डॉक्टर सलाह देती हैं कि दिनभर पानी, नारियल पानी या ताजा जूस पीती रहें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप थकान से भी बची रहेंगी। अपने साथ पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीती रहें।
खानपान में बरतें सावधानी
होली के मौके पर मिठाइयां, तली-भुनी चीजें और भांग का सेवन आम बात है। लेकिन गर्भावस्था में इन चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। डॉ. सोनल स्पष्ट रूप से कहती हैं कि भांग और शराब से पूरी तरह बचें। यह आपकी और आपके बच्चे की सेहत के लिए ठीक नहीं है। कोशिश करें कि घर का बना ताजा और हल्का खाना ही खाएं। ज्यादा मीठा और तला हुआ खाना कम से कम लें ताकि पेट से जुड़ी परेशानी न हो।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



