क्या बच्चों को भी वही टूथपेस्ट दे सकते हैं जो बड़े यूज करते हैं? जानें पीडियाट्रिशियन की सलाह!
Kids Oral Health: घर में जब एक ही टूथपेस्ट रखा होता है तो अक्सर पैरेंट्स के मन में ये सवाल आता है कि क्या बच्चे भी वही टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं जो बड़े करते हैं। आइए जानते हैं इसपर डॉक्टर का क्या कहना है।

घर में जब एक ही टूथपेस्ट रखा होता है तो अक्सर पैरेंट्स के मन में ये सवाल आता है कि क्या बच्चे भी वही टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं जो बड़े करते हैं। बच्चों के दांत नाजुक होते हैं और उनकी देखभाल को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही आगे चलकर परेशानी बन सकती है। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस विषय पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि मलिक ने अपनी राय दी है। इसके अलावा उन्हें बच्चों की ओरल हेल्थ से जुड़ी कुछ टिप्स भी साझा की हैं, जो हर पैरेंट्स को जरूर जाननी चाहिए।
क्या बच्चे बड़ों वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं?
डॉ. रवि के मुताबिक बच्चे नॉर्मल एडल्ट टूथपेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन एक जरूरी बात का ध्यान रखना चाहिए। टूथपेस्ट में फ्लोराइड (Flouride) की मात्रा सही होनी चाहिए। छोटे बच्चों के लिए फ्लोराइड की मात्रा 1000 ppm से कम होनी चाहिए। सही मात्रा में फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और कैविटी से बचाता है। इसलिए बिना फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट बच्चों के लिए सही नहीं माना जाता है।
6 महीने से 3 साल तक के बच्चों के लिए रखे इस बात का ध्यान
डॉ. रवि बताते हैं कि 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को बहुत कम मात्रा में टूथपेस्ट देना चाहिए। यह मात्रा सिर्फ चावल के दाने के बराबर होनी चाहिए। इस उम्र में बच्चे ठीक से थूक नहीं पाते, इसलिए ज्यादा टूथपेस्ट देना सही नहीं है। कम मात्रा सुरक्षित रहती है और दांतों की सफाई के लिए पर्याप्त होती है।
3 से 6 साल के बच्चों के लिए सही मात्रा
जब बच्चा 3 से 6 साल की उम्र में होता है, तब वह थोड़ा बेहतर तरीके से ब्रश करना सीख जाता है। इस उम्र में मटर के दाने के बराबर टूथपेस्ट देना ठीक रहता है। डॉ. रवि मलिक के अनुसार इस उम्र में 1000 से 1500 ppm तक फ्लोराइड वाला टूथपेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दांतों को सड़ने से बचाने में मदद करता है।
6 से 12 साल के बच्चों के लिए क्या सलाह है?
डॉ. रवि मलिक कहते हैं कि 6 साल के बाद बच्चे ठीक से कुल्ला करना सीख जाते हैं। 6 से 12 साल के बच्चे एडल्ट टूथपेस्ट सामान्य मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस उम्र में ब्रश पर पूरी स्ट्रिप टूथपेस्ट लगाया जा सकता है, क्योंकि बच्चा उसे निगलने की बजाय बाहर निकाल सकता है।
क्या बच्चों का अलग टूथपेस्ट जरूरी है?
बाजार में बच्चों के लिए अलग टूथपेस्ट मिलते हैं। डॉ. रवि मलिक के अनुसार इनकी खास जरूरत नहीं होती। इनमें स्वाद थोड़ा अच्छा होता है ताकि बच्चे आसानी से ब्रश कर सकें। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड होना चाहिए। बिना फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से कैविटी का खतरा बढ़ सकता है।
फ्लोराइड क्यों जरूरी है?
डॉक्टर बताते हैं कि फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और उन्हें कीड़े और सड़न से भी बचाता है। सही मात्रा में फ्लोराइड बच्चों के दांतों के लिए फायदेमंद है। इसलिए टूथपेस्ट चुनते समय फ्लोराइड की मात्रा जरूर देखनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


