बसंत पंचमी पर बेटी को दें मां सरस्वती के टॉप 15+ यूनिक नाम, हर शब्द का एक खास मतलब

Jan 23, 2026 02:37 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Basant Panchami 2026 Baby Names : अगर बसंत पंचमी 2026 के शुभ अवसर पर आप अपने घर की बेटी का कोई शुभ और अर्थपूर्ण नाम रखना चाहते हैं तो ये यूनिक और लेटेस्ट बेबी नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है।

बसंत पंचमी पर बेटी को दें मां सरस्वती के टॉप 15+ यूनिक नाम, हर शब्द का एक खास मतलब

Basant Panchami 2026 Baby Names Insipred With Maa Saraswati : देशभर में बसंत पंचमी 2026 का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनका प्रिय पीला भोग भी प्रसाद में चढ़ाया जाता है। अगर बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आप अपने घर की बेटी का कोई शुभ और अर्थपूर्ण नाम रखना चाहते हैं तो ये यूनिक और लेटेस्ट बेबी नेम लिस्ट आपके काम आ सकती है। इस लिस्ट में शामिल बेटियों का हर नाम न केवल सुनने में बेहद अच्छा है बल्कि उसमें मां सरस्वती की तरह ज्ञान की गरिमा, कला की मधुरता और सादगी का संगम भी देखने को मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि उनके नाम से जुड़ा नाम बच्चे को देने से उसमें बुद्धिमत्ता, कोमलता और रचनात्मकता आती है। तो बस बेटी के नाम को लेकर कंफ्यूजनछोड़िए और पसंद करें इस बेबी गर्ल नेम लिस्ट में से कोई प्यार सा यूनिक बेबी नेम।

बेटी को दें मां सरस्वती के ये खूबसूरत मीनिंगफुल नाम

-अक्षिता (Akshita)- वह जिसे मिटाया न जा सके; ज्ञान की निरंतरता।

-वागीशा (Vagisha)- वाणी की स्वामिनी; जो बोलने में अत्यंत कुशल हो।

-मेधांश (Medhansh)- बुद्धि का अंश; यह नाम आधुनिक और सार्थक दोनों है।

-चित्रांगदा (Chitrangada)- कलाओं से सुसज्जित; मां सरस्वती का एक नाम।

-सुरभि (Surabhi)- मधुर सुगंध और दिव्य संगीत का प्रतीक।

-ईरा (Ira)- सरस्वती का एक नाम; पृथ्वी

-ग्यानवी (Gyanvi)- जिसमें बहुत ज्ञान हो

-वाग्देवी (Vagdevi)- वाणी की देवी

-काव्या (Kavya)- कविता या रचनात्मक लेखन

-नव्या (Navya)- नया, नवीन (ज्ञान की नई किरण)

-अन्वया (Anvaya)- जुड़ाव या परिवार (सरस्वती का सूक्ष्म रूप)

-शारदा (Sharada)- ज्ञान प्रदान करने वाली।

-हंसिनी (Hamsini)- हंस की सवारी करने वाली (पवित्रता का प्रतीक)।

-विमला (Vimala)- निर्मल, स्वच्छ और शुद्ध।

-सावित्री (Savitri)- प्रकाश की देवी, जो ज्ञान का मार्ग दिखाती है।

-ब्रह्माणी (Brahmani)- भगवान ब्रह्मा की शक्ति।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।