Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडbaby names 2025 indian parents love these unique cute nicknames for their kids latest and trending hindu baby names
भारतीय पेरेंट्स को बेहद पसंद होते हैं बच्चों के ये क्‍यूट निक नेम, सुनकर आपको भी हो जाएगा प्यार

भारतीय पेरेंट्स को बेहद पसंद होते हैं बच्चों के ये क्‍यूट निक नेम, सुनकर आपको भी हो जाएगा प्यार

संक्षेप: Cute Nicknames For Kids: बच्चे के लिए निक नेम पसंद करना असल में बेहद मुश्किल काम होता है। जिसमें कई बार पेरेंट्स को कई दिन तक लग जाते हैं। अगर आप भी इस उलझन से गुजर रहे हैं तो हिंदू बच्चों की क्यूट बेबी नेम लिस्ट, आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाली है।

Thu, 10 July 2025 11:34 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Cute Nicknames For Kids In Hindi: घर में बच्चे के जन्म लेते ही माता-पिता की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। जिसकी शुरूआत उसे क्यूट सा निक नेम देने के साथ होती है। बच्चे के लिए एक प्यारा सा नाम पसंद करना भले ही आसान काम लगता हो लेकिन असल में बेहद मुश्किल काम होता है। जिसमें कई बार पेरेंट्स को कई दिन तक लग जाते हैं। अगर आप भी इस उलझन से गुजर रहे हैं तो हिंदू बच्चों की क्यूट बेबी नेम लिस्ट, आपकी मुश्किल को आसान बनाने वाली है। आप इस बेबी नेम लिस्ट से अपने बच्चे के लिए एक प्यारा सा क्यूट निक नेम आसानी से ढूंढ सकते हैं।

बेटे और बेटी पर खूब फबते हैं ये टॉप 10 क्यूट निक नेम्स

आरू

आरू नाम का मतलब होता है प्यार और आत्मा। आप यह नाम अपने बेटे और बेटी, दोनों के लिए पसंद कर सकते है।

चीकू

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का निक नेम चीकू है। यह नाम आप लड़के और लड़कियों दोनों को दे सकते हैं। चीकू का मतलब बहुत बातें करने वाले बच्चे से है।

सोनू

सोनू नाम का मतलब होता है शुद्ध सोना या सुबह।

पीकू

इस नाम का अर्थ होता है छोटा सा, मासूम बच्चा।

लड्डू

इस नाम का अर्थ होता है मीठा, गोल, मोटा। लड्डू नाम ज्यादातर माएं अपने बेटों के लिए पसंद करती हैं।

गोलू

गोलू नाम भी बेटों के लिए पसंद किया जाता है। जिसका मतलब होता है गोलमटोल बच्चा।

विक्‍की

लेटिन बेबी नेम्स में विक्की नाम का मतलब विजय से जुड़ा हुआ है। बहुत कम लोग जानते हैं कि महारानी विक्टोरिया को भी विक्‍की नाम से बुलाया जाता था।

स्‍वीटू

प्‍यार और मिठास की चाशनी लिा ये नाम लड़का और लड़की दोनो के लिए परफेक्ट हो सकता है। स्‍वीटू नाम का अर्थ प्यारा होता है।

कुकू

यह नाम ज्यादातर लड़कियों के लिए पसंद किया जाता है। कुकू नाम का मतलब चहकती हुई, खुश बच्ची से है।

मिंटू

मिंटू नाम ज्यादातर लड़कों को दिया जाता है। इस नाम का अर्थ प्यारा और मधुर होता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।