बच्चे के कान किस उम्र में छिदवाने चाहिए? डॉक्टर से जानें कब नहीं होता इन्फेक्शन का खतरा!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पैरेंट्स को अक्सर कन्फ्यूजन रहती है कि बच्चे की इयर पियर्सिंग करवाने की सही उम्र क्या है, कौन सा तरीका सही है और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर की बताई ये बातें आपको जरूर एक बार जान लेनी चाहिए।

Baby Ear Piercing
बच्चे के कान किस उम्र में छिदवाने चाहिए?

बच्चों के कान छिदवाने को लेकर लगभग हर माता-पिता के मन में एक जैसी उलझन रहती है। कोई कहता है एक महीने में करवा दीजिए, तो कोई छह महीने या एक साल तक इंतजार करने की सलाह देता है। ऐसे में सही फैसला लेना आसान नहीं होता। अगर आप भी ऐसी ही उलझन में हैं और समझ में नहीं आ रहा है कि आप अपने बच्चे का कान कब छिदवाएं तो डॉक्टर से ही इसका जवाब जान लेते हैं। दरअसल कान छिदवाना सिर्फ एक परंपरा या फैशन नहीं, बल्कि एक मेडिकल प्रक्रिया भी है। इसलिए इसे सही समय पर और सही तरीके से करवाना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि डॉ. कुणाल पाई की इस बारे में क्या राय है।

बच्चों के कान छिदवाने की सही उम्र क्या है?

डॉ. कुणाल के अनुसार, बच्चों के कान छिदवाने का सबसे सुरक्षित समय 2 महीने की उम्र मानी जाती है। इसकी वजह कोई शुभ मुहूर्त नहीं है, बल्कि मेडिकल कारण है। इस समय तक बच्चे का पहला वैक्सीनेशन पूरा हो चुका होता है, जिसमें टिटनेस का टीका भी शामिल रहता है। इससे कान छिदवाने के दौरान होने वाले इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है। अगर किसी कारण से 2 महीने में कान नहीं छिदवा पाए हैं, तो आप 2 से 6 महीने के बीच कभी भी यह ये काम सकते हैं।

क्या 1 साल या उससे बाद में कान छिदवाना ठीक है?

डॉक्टर बताते हैं कि अगर आप चाहें तो 1 या 2 साल की उम्र में भी बच्चे के कान छिदवा सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसे संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। साथ ही उसे यह भी याद रहता है कि उसके कान छिदवाए गए हैं, जिससे वह ज्यादा परेशान हो सकता है। वहीं छोटे बच्चों को यह बात याद नहीं रहती, इसलिए उनके लिए यह पूरा प्रोसेस आसान रहता है।

कान किससे छिदवाने चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं कि कान छिदवाना सिर्फ फैशन का फैसला नहीं है, बल्कि यह एक मेडिकल प्रोसेस भी है। इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर, नर्स या किसी अच्छी तरह ट्रेंड प्रोफेशनल से ही करवाना चाहिए। अगर बिना सही जानकारी वाले किसी आदमी से कान छिदवाए जाते हैं, तो इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ मामलों में ब्लड इंफेक्शन जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए इस काम में जल्दबाजी या लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

नीडल पियर्सिंग या गन पियर्सिंग, कौन सा तरीका चुनें?

डॉक्टर के मुताबिक कान छिदवाने के लिए नीडल पियर्सिंग और गन पियर्सिंग दोनों तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनमें से कौन सा तरीका चुनना है, यह आपकी सुविधा और पसंद पर डिपेंड करता है।

कान छिदवाने के बाद किन बातों का ध्यान रखें?

कान छिदवाने का पूरा प्रोसेस हाइजीन के साथ होनी चाहिए। इसके बाद पियर्सिंग वाली जगह को बार-बार छूने या ज्यादा हाथ लगाने से बचें, क्योंकि इससे इंफेक्शन हो सकता है। साथ ही कान छिदवाने के बाद उस जगह पर नारियल का तेल, हल्दी या कोई भी घरेलू चीज नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन बढ़ सकता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडबच्चे के कान किस उम्र में छिदवाने चाहिए? डॉक्टर से जानें कब नहीं होता इन्फेक्शन!