Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़पेरेंट्स गाइडadd ayurvedic ingredients in milk for kids to boost memory and increase height
बच्चों का माइंड भी होगा शार्प और ग्रोथ भी होगी, इन चीजों को मिलाकर दूध में दें

बच्चों का माइंड भी होगा शार्प और ग्रोथ भी होगी, इन चीजों को मिलाकर दूध में दें

संक्षेप:

Milk mix for kids body & mind growth: बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ ही उन्हें पर्याप्त न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जिससे बॉडी और माइंड की ग्रोथ पूरी हो सके। इस काम के लिए आप दूध में इन चीजों को मिलाकर बढ़ते हुए बच्चे को पिलाएं। 

Feb 08, 2026 06:23 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बढ़ते हुए बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ढेर सारे न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। लेकिन काफी सारे बच्चों की डाइट में इन न्यूट्रिशन की पूर्ति नहीं हो पाती। जिसकी वजह से उनके फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है। काफी सारे बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती तो वहीं काफी सारे बच्चों का माइंड शार्प नहीं होता या उनकी मेमोरी शार्प नहीं होती। जिससे पढ़ा-लिखा भूल जाते हैं। अगर आप बच्चे के फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहती हैं तो उसे दूध में मिलाकर इन चीजों को दें। जो ना केवल फिजिकल बल्कि मेंटली भी स्ट्रांग बनाने में मदद करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूध में इन चीजों को मिलाकर पिलाएं

500 मिली उबले दूध को मिक्सर जार में डालें। ध्यान रहे कि ये दूध बहुत ज्यादा गर्म ना हो। दूध को हल्का गर्म ही रखें। उसमे दस भीगे बादाम, दस भीगे अखरोट को डालें। साथ ही आधा छोटा चम्मच शतावरी पाउडर, एक छोटा चम्मच अश्वगंधा पाउडर, एक चम्मच भुने सफेद तिल को मिलाएं। मिठास के लिए थोड़ा सा शहद मिला लें। अब ब्लेंडर में पीस लें।

रोजाना पिलाएं

बच्चों को रोजाना सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले एक कप दूध को पिलाएं। इससे बढ़ते हुए बच्चे जो दस से बारह साल की उम्र में होते हैं। उनमे हार्मोन को रेगुलेट करने के साथ ही हड्डियों के विकास में भी मदद करते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बच्चे को किसी तरह की बीमारी हो या फिर बच्चे के लिए खास तरह की खानपान से जुड़ी सावधानियां बताई गईं हो तो उन्हें ये दूध नहीं पिलाना चाहिए। या पिलाने से पहले डॉक्टर से कन्सर्ट कर लेना चाहिए।

अश्वगंधा और शतावरी के फायदे

बादाम और अखरोट में मौजूद तत्व माइंड की ग्रोथ में जरूरी भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी के कई सारे फायदे बताए गए हैं। बाबा रामदेव ने भी बताया है कि बच्चों की हाइट बढ़ानी हो तो उन्हे अश्वगंधा और शतावरी की एक-एक ग्राम मात्रा मिलाकर बच्चों को देने से उनकी हाइट को बढ़ाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:डाइट में फाइबर पूर्ति के लिए ढेर सारी सब्जी नहीं, इन फूड्स को चुनें
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।