बच्चे की पैरेंटिग में खास रोल निभाते हैं ये 7 बेसिक मैनर, बढ़ते हुए किड्स को जरूर सिखाएं

बच्चे की पैरेंटिग में खास रोल निभाते हैं ये 7 बेसिक मैनर, बढ़ते हुए किड्स को जरूर सिखाएं

संक्षेप:

Parenting Tips: बच्चे की परवरिश करना आसान काम नही है। लेकिन बच्चों को अगर बचपन से ही बहुत छोटी-छोटी चीजें सिखाएं जाएं। तो बड़े होने तक वो जिम्मेदार टीनएजर बनते हैं। जान लें वो कौन से बेसिक मैनर हैं जिन्हें अपने बढ़ते बच्चों को जरूर सिखाने चाहिए।

Jan 08, 2026 06:39 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बच्चों की परवरिश करना आसान काम नही है। काफी सारे बेसिक मैनर उन्हें बचपन से ही सिखाने होते हैं। क्योंकि इन्हीं मैनर पर बच्चे के व्यवहार की नींव होती है। जिससे पता चलता है कि आगे चलकर बच्चा लोगों की रिस्पेक्ट करना, अपने काम खुद से करना सीखेगा या नहीं। अपने बढ़ते बच्चे को हर दिन इन बेसिक मैनर का पाठ जरूर पढ़ाएं। जान लें कौन से बेसिक एटिकेट हैं जिन्हें बच्चे को जरूर सिखाने चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थैंक्यू बोलने की आदत

अपने बच्चे को थैंक्यू बोलने की आदत डलवाएं। बगैर आपके याद दिलाए बच्चे को पता होना चाहिए कि आखिर कब उसे लोगों को थैंक्यू बोलना है। ऐसा करने से बच्चे के अंदर ग्रेटीट्यूड की फीलिंग आती है। हर इंसान के काम में उसे वैल्यू दिखती है और वो उस वैल्यू को एप्रिसिएट करना सीखता है।

खाने के बाद प्लेट को सिंक में रखना

बच्चे को ये हैबिट बचपन से ही लगानी चाहिए। उसे जरूर सिखाएं कि खाने के बाद अपनी प्लेट को उठाकर सिंक में रखते हैं। ये बेसिक मैनर खाने की रिस्पेक्ट करना बच्चे को सिखाएगी। बच्चा अपने प्लेट में खाना कम से कम छोड़ेगा क्योंकि वो खुद से देख सकेगा कि खाने की बर्बादी हो रही है और धीरे-धीरे बच्चा सीख सकेगा कि इसे कैसे रोकना है।

बच्चे को सफाई करना सिखाएं

बचपन से ही बच्चे को सिखाएं कि गंदगी फैलाने के बाद उसकी सफाई खुद से करें। बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनसे सारे ट्वॉय कलेक्ट करके रखने को बोलना जरूरी है। जिससे बच्चा बड़ा होकर सीख पाएगा कि सफाई कैसे रखना है। इससे आपका काम भी आसान होगा।

वॉल्यूम कंट्रोल

बच्चे को बोलना सिखाने के साथ ही वॉल्यूम कंट्रोल भी जरूर सिखाएं। बच्चे को ऊंची आवाज में, चिल्लाकर बात करने से रोकने की आदत बिल्कुल बचपन से ही डालनी होगी।

बीच में बात ना टोकना

कन्वर्सेशन का पहला नियम बच्चे को बचनप से ही सिखाएं कि जब दो लोग बात कर रहे हों तो बीच में नहीं बोला जाता। पहले पूरी बात तो सुने,समझे उसके बाद ही कुछ बोलें।

सामान व्यवस्थित करना सिखाएं

बच्चे को सामान इधर-उधर फैलाकर रखने की आदत होती है। माता-पिता बचपन से ही बच्चे को आदत लगाएं कि वो जहां से सामान उठाएं वहीं दोबारा से रखें। ऐसा करने से बच्चे के अंदर अपने सामान को व्यवस्थित रखने की आदत बनेगी।

खाना खाने का मैनर

बच्चे को खाना खाने का बेसिक मैनर बचपन से सिखाएं, जैसे मुंह बंद करके चबाना, जिससे खाने की आवाज दूसरों के कानों में ना जाए।

ये भी पढ़ें:बच्चे को भूख ना लगने के लिए सबसे कॉमन होते हैं ये 5 कारण, पीडियाट्रिशन ने बताए
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।