बच्चे को बनाना है सुपर जीनियस? महंगे स्कूल या ट्यूशन नहीं, ये 6 आदतें हैं सबसे जरूरी
Smart Parenting Tips: बच्चे को जीनियस बनाना है, तो सिर्फ महंगे स्कूल या ट्यूशन काफी नहीं हैं। रोजमर्रा की कुछ छोटी छोटी आदतें होती हैं, जो बच्चे की मेंटल ग्रोथ में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं।

हर किसी की चाहत होती है कि उनका बच्चा तेज दिमाग वाला, समझदार और आत्मविश्वासी बने। इसके लिए वो अपने बच्चों को महंगे से महंगे स्कूल में पढ़ने भेजते हैं, बेस्ट से बेस्ट ट्यूटर लगवाते हैं, लेकिन इसके लिए सिर्फ महंगे स्कूल या ढेर सारे ट्यूशन ही काफी नहीं हैं। बल्कि रोज की छोटी-छोटी आदतों का असर भी बच्चों के मानसिक विकास पर पड़ता है। बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से सीखता है, इसलिए सही समय पर सही माहौल और आदतें देना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ आदतों को शामिल करते हैं, तो इससे आपके बच्चे की मानसिक ग्रोथ पर बहुत ही गहरा असर पड़ेगा, या यूं कहें कि आपका बच्चा सुपर जीनीयस बनेगा। चलिए जानते हैं वह कौन सी छोटी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर आप बच्चों के मेंटल ग्रोथ को इंप्रूव कर सकते हैं।
बच्चों से खुलकर बात करना जरूरी है
आप अपने बच्चे से जितना ज्यादा बात करेंगे, वह उतना ही बेहतर तरीके से चीजों को समझ पाएगा। दिनभर उसने क्या किया, क्या सीखा या उसे क्या अच्छा लगा; इन सब चीजों के बारे में उससे बात करें। इससे उसका दिमाग एक्टिव होगा, सोचने की कैपेसिटी इंप्रूव होगी और उसकी भाषा भी इंप्रूव होगी। इसके अलावा जब आप रोज बच्चे से इस तरह की बात करेंगे तो इससे आपका और आपके बच्चे का कनेक्शन भी बढ़ेगा।
रोज कहानी सुनाने की आदत डालें
रात को सोने से पहले बच्चे को कहानी सुनाना एक बहुत अच्छी आदत है। इससे बच्चे की कल्पना शक्ति बढ़ती है और वह सही-गलत के बीच फर्क करना सीखता है। कहानी सुनाते समय थोड़ा अभिनय और इमोशंस जोड़ेंगे तो बच्चा और ज्यादा कनेक्टेड महसूस करेगा। ये वो टाइम है जब आपके और बच्चे के बीच की बॉन्डिंग भी मजबूत होगी।
क्रिएटिविटी को सपोर्ट करें
बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग या पजल्स जैसी एक्टिविटीज करने दें। इससे वे खुद से सोचना सीखते हैं और उनकी किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कैपेसिटी बेहतर होती है। जरूरी नहीं कि उनका काम परफेक्ट हो, जरूरी यह है कि वे कोशिश कर रहे हैं। उनकी हर छोटी कोशिश को सराहें, इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
खेल-खेल में सिखाएं
बच्चों को जबरदस्ती चीजें याद करवाने के बजाय उन्हें खेल के जरिए सिखाएं। जैसे- रंग, गिनती या अक्षर, इन सबको मजेदार गेम्स के रूप में सिखाया जा सकता है। इससे बच्चे को पढ़ाई बोझ नहीं लगेगी और वह आसानी से सीख जाएगा। सीखने का यह तरीका लंबे समय तक याद भी रहता है।
फिजिकल एक्टिविटी भी है जरूरी
बच्चे को रोज बाहर खेलने का मौका जरूर दें। दौड़ना, कूदना या दोस्तों के साथ खेलना सिर्फ शरीर ही नहीं, दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे उनका ध्यान बेहतर होता है और वे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। स्क्रीन टाइम कम करके फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस करना बहुत जरूरी है।
सही रूटीन से बनती है मजबूत नींव
बच्चों के लिए एक तय समय पर सोना, उठना और खाना बहुत जरूरी है। इससे उनका शरीर और दिमाग दोनों संतुलित रहते हैं। एक अच्छी रूटीन बच्चे को अनुशासन सिखाती है और वह मानसिक रूप से मजबूत बनता है। बचपन में बनी ये आदत, पूरी जिंदगी उसके काम आती है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


