बोर्ड एग्जाम देकर लौटे बच्चे से बिल्कुल न पूछें ये 5 सवाल, बढ़ जाएगा मेंटल स्ट्रेस

Feb 20, 2026 05:08 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

बोर्ड एग्जाम किसी भी बच्चे के लिए किसी युद्ध से कम नहीं होता और ऐसे में पेरेंट्स के सवाल बच्चों को तनाव में डाल सकते हैं। कई ऐसे सवाल हैं, जो पेरेंट्स को बच्चों से बिल्कुल नहीं पूछने चाहिए।5 things parents should never ask from students

बोर्ड एग्जाम देकर लौटे बच्चे से बिल्कुल न पूछें ये 5 सवाल, बढ़ जाएगा मेंटल स्ट्रेस

बोर्ड परीक्षा किसी भी छात्र के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होती है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स घंटों तक पढ़ाई करते हैं और फिर पेपर देखते ही सब जवाब लिखने की कोशिश में जुट जाते हैं। बोर्ग एग्जाम से ज्यादा बच्चों को आने वाले रिजल्ट की चिंता सताती है। ऐसे में अगर पेरेंट्स बच्चों के साथ सख्ती से पेश आए तो उनकी चिंता स्ट्रेस और एंग्जायटी में बदल सकती है। कुछ सवाल उनके आत्मविश्वास को भी डगमगा सकते हैं। अगर आपके बच्चे का भी इस साल यूपी बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam) है, तो परीक्षा देकर लौटने के बाद उससे कुछ सवाल बिल्कुल न पूछें।

1- कितने नंबर आएंगे?

परीक्षा देकर आने के बाद अक्सर बच्चे से पेरेंट्स सवाल करते हैं, इस पेपर में कितने नंबर आएंगे। कई लोग कहते हैं पास तो हो जाओगे ना? पेपर के आने के बाद नंबर के बारे में पूछना या फिर प्रेशर देना, बच्चे को अगले एग्जाम के लिए स्ट्रेस में डाल सकता है। ऐसे में वह अगले पेपर की तैयारी सही से नहीं कर पाएगा। उससे नॉर्मली पूछे अच्छा हुआ पेपर और अगले पेपर की तैयारी के बारे में पूछें।

2- कोई गलती तो नहीं की?

परीक्षा देकर लौटे बच्चे से बिल्कुल ये न पूछें कि कोई गलती तो नहीं कर आए। कई बार प्रेशर में बच्चे कुछ गलती कर जाते हैं और अगर उनके बारे में पूछा जाए, तो वह और स्ट्रेस में आ जाते हैं। इसके बजाय आप बच्चे से कहें कि अगर कोई गलती भी हुई है, तो अगले पेपर में ध्यान रखो।

3- 90% तो आ जाएंगे ना?

कई बार पेरेंट्स बच्चों पर पहले से ही अच्छे नंबर लाने का प्रेशर बना देते हैं। हर पेपर के बाद सवाल करते हैं कि कितने नंबर या परसेंटेज आएंगे। बार-बार ये सवाल बच्चों को परेशान कर सकता है और मेंटल स्ट्रेस का कारण बन सकता है। बच्चे से आप ये कहें कि मेहनत ईमानदारी से करो और रिजल्ट की चिंता न करो।

4- दूसरों से तुलना

बोर्ड एग्जाम के दौरान अपने बच्चे की पढ़ाई या नंबर की तुलना किसी और बच्चे से करने की गलती न करें। अगर आप ये कहते हैं कि शर्मा जी की बेटी इतने नंबर लाई या फिर उसका पेपर ऐसा गया, तो बच्चा तनाव में आ सकता है। फिर उस पर अच्छा करने का प्रेशर बनेगा और वह खराब प्रदर्शन करेगा।

5- रिश्तेदारों की चिंता थोपना

कई पेरेंट्स बच्चे की परीक्षा से ज्यादा रिश्तेदार फेल या नंबर कम होने पर क्या कहेंगे इसकी चिंता करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स बच्चे से कहते रहते हैं कि अच्छे नंबर लाना या पास हो जाना, रिश्तेदारी में नाक न कटाना। बार-बार ये बात बच्चे के दिमाग को परेशान करती हैं और स्ट्रेस से वह फोकस नहीं कर पाता।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।