फोन छीनते ही रोने लगता है बच्चा? इन 5 टिप्स से छुड़वाएं ये बुरी लत, दोबारा जिद नहीं करेगा!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Smart Parenting Tips: क्या आपके बच्चे को भी स्मार्टफोन की लत लग गई है? फोन छीनते ही वो रोने लगता है या खूब जिद करता है? अगर हां, तो ये स्मार्ट टिप्स आपको जरूर जाननी चाहिए। इन्हें फॉलो कर के आप बिना जोर-जबरदस्ती के उनकी ये लत छुड़ा सकते हैं।

फोन छीनते ही रोने लगता है बच्चा? इन 5 टिप्स से छुड़वाएं ये बुरी लत, दोबारा जिद नहीं करेगा!

आज के समय में बच्चों का मोबाइल से जुड़ाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ाई हो या एंटरटेनमेंट, हर काम के लिए स्मार्टफोन उनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन स्मार्टफोन की ये जरूरत और आदत धीरे-धीरे बच्चों की लत बनती जा रही है जो, उनकी मेंटल हेल्थ के लिए बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकती है। कई पेरेंट्स की यह शिकायत रहती है कि उनके बच्चों की मोबाइल की लत छूट ही नहीं रही है, अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो कुछ आसान टिप्स अपना कर आप अपने बच्चों के मोबाइल एडिक्शन को खत्म कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी शामिल करें

आप बच्चों को जितना ज्यादा एक्टिव रखेंगे, उतना ही उनका ध्यान मोबाइल से हटेगा। उन्हें बाहर खेलने के लिए मोटिवेट करें। आप चाहें तो उन्हें स्विमिंग, डांस या किसी स्पोर्ट्स क्लास में भी भेज सकते हैं। परिवार के साथ आउटडोर गेम्स खेलना भी एक अच्छा तरीका है। जब बच्चे फिजिकली एक्टिव रहते हैं, तो उनका मन खुद ही स्क्रीन से दूर हो जाता है।

स्क्रीन के लिए फिक्स करें टाइम

बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल को कंट्रोल करने के लिए एक स्ट्रिक्ट नियम बनाना जरूरी है। इसके लिए आप एक फिक्स 1 घंटे का टाइम डिसाइड करें। आप चाहें तो बच्चे से इसके बारे में डिसकस भी कर सकते हैं, कि वो ये स्लॉट कब लेना चाहते हैं। इसके अलावा सिर्फ नियम बनाना जरूरी नहीं है, बल्कि इसे स्ट्रिक्टली फॉलो करना भी जरूरी है ताकि बच्चे इसे आदत बना लें।

बच्चों के इंटरेस्ट को बढ़ावा दें

अगर आप बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहते हैं, तो उन्हें दूसरे कामों में व्यस्त करना जरूरी है। उन्हें किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें, खासकर उनकी पसंद की कहानी वाली किताबें। इसके अलावा आर्ट, क्राफ्ट, म्यूजिक या कोई नया शौक सिखाएं। जब बच्चों को कुछ नया सीखने में मजा आने लगेगा, तो उनका ध्यान अपने आप मोबाइल से हटने लगेगा।

परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना भी जरूरी

बच्चों को यह महसूस कराना जरूरी है कि बिना मोबाइल के भी खुशी मिल सकती है। इसके लिए आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएं। साथ बैठकर खाना खाएं, बातें करें और दिनभर की छोटी-छोटी चीजें शेयर करें। वीकेंड पर कहीं बाहर घूमने जाएं या पिकनिक प्लान करें। इससे बच्चों का आपके साथ इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा और वे खुद ही मोबाइल देखना कम कर देंगे।

मोबाइल छीनने के बजाय समझदारी से काम लें

जब बच्चों से अचानक मोबाइल छीन लिया जाता है, तो वे नाराज और चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप उन्हें पहले से बता दें कि अब समय खत्म होने वाला है। उन्हें कुछ मिनट पहले चेतावनी दें ताकि वे खुद ही मोबाइल बंद कर सकें। इससे वे धीरे-धीरे समय की कद्र करना और अपनी आदतों को कंट्रोल करना सीखते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।