गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को लग रही फोन की लत? पीडियाट्रिशियन से जानें स्क्रीनटाइम कम करने के 5 आसान तरीके

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गर्मी की छुट्टियों में कई बच्चे घर पर ही रहते हैं और धूप के कारण बाहर खेलने जा नहीं पाते। ऐसे में दिनभर मोबाइल या टीवी में लगे रहते हैं। बढ़ते स्क्रीनटाइम की वजह से बच्चों की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। पीडियाट्रिशियन ने इसे कम करने के कुछ टिप्स दिए हैं। 

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को लग रही फोन की लत? पीडियाट्रिशियन से जानें स्क्रीनटाइम कम करने के 5 आसान तरीके

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और वे पूरी तरह मस्ती के मूड में भी आ गए हैं। तेज धूप और गर्मी की वजह से बच्चे ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहते हैं। ऐसे में खेल-कूद से जल्दी बोर होकर वे टीवी या मोबाइल लेकर बैठ जाते हैं। दूसरी तरफ पेरेंट्स भी अपने काम में बिजी रहते हैं और इस बात पर ध्यान नहीं दे पाते कि बच्चा कितने घंटों से स्क्रीन देख रहा है। हालांकि लिमिट में स्क्रीनटाइम ठीक माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मोबाइल और टीवी देखने से बच्चों की आंखों और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। नारायण हेल्थ सेंटर के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर शोरूक मोटवानी के मुताबिक, किसी भी उम्र के बच्चों के लिए घंटों तक मोबाइल या टीवी देखना नुकसानदायक हो सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं कि बच्चों का स्क्रीनटाइम कम करने के लिए पेरेंट्स क्या तरीके अपना सकते हैं।

ज्यादा स्क्रीनटाइम होने के नुकसान

  • आंखों पर सीधा असर-
  • घंटों तक मोबाइल, टीवी या टैबलेट देखने से बच्चों की आंखें कमजोर हो जाती है, ऐसे में आंखों में सूखापन, जलन, लालपन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार ये परेशानी बढ़ जाती है, जिसके लिए इलाज कराना पड़ता है।
  • नींद की कमी-
  • बच्चों को ज्यादा नींद आनी चाहिए लेकिन ओवर स्क्रीनटाइम के कारण उनकी नींद कम हो जाती है। ब्लू लाइट बच्चों की नींद को प्रभावित करती है। ये लाइट शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन को बनने से कम कर देती है और इससे नींद में कमी आ जाती है।
  • फोकस की कमी-
  • लगातार स्क्रीनटाइम लेने से बच्चों के दिमाग पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे उनका फोकस कमजोर होने लगता है। इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ता है और बच्चों का मन पढ़ने में कम लगने लगता है। इतना ही नहीं, ज्यादा स्क्रीन देखने की आदत याददाश्त और सीखने की क्षमता को भी खराब कर सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा स्क्रीनटाइम बच्चों के मानसिक विकास के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

पेरेंट्स स्क्रीनटाइम कैसे कंट्रोल करें

1- डेली रूटीन चार्ट बनाएं

बच्चों का स्क्रीनटाइम कम करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि पेरेंट्स डेली रूटीन चार्ट बनाएं। इस चार्ट में खाने-पीने से लेकर खेलकूद और स्क्रीनटाइम की लिमिट भी तय करें। अगर रोजाना का स्क्रीनटाइम 2 घंटे है, तो इसे घटाकर 1 घंटा करें। धीरे-धीरे इसे और कम करते जाएंगे।

2- एक्टिविटीज पर दें ध्यान

फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान दें। बच्चों को किताबें पढ़ने, पेंटिंग, डांसिंग, गार्डनिंग, स्टोरीटेलिंग और कविता राइटिंग जैसी चीजों को करने से कहें। बच्चे जब क्राफ्ट एक्टिविटीज में व्यस्त रहेंगे तो उनका दिमाग मोबाइल की ओर नहीं लगेगा।

3- नो स्क्रीन जोन बनाएं

अगर बच्चा साथ में हैं, तो उसके साथ खुद भी फोन न देखें। जैसे खाने की मेज, सोने से पहले, एक्टिविटीज के दौरान आप भी मोबाइल न चलाएं। इससे बच्चा डिस्ट्रैक्ट नहीं होगा और उसका दिमाग भी मोबाइल की तरफ नहीं लगेगा।

4- 20-20-20 रूल अपनाएं

पीडियाट्रिशियन का कहना है कि पेरेंट्स को 20-20-20 रूल बनाना चाहिए। इस रूल में बच्चे को 20 मिनट तक स्क्रीन टाइम दें, फिर 20 मिनट तक उसे हरियाली या अन्य चीजों को देखने को कहें। फिर 20 मिनट आंख बंद करके लेटने को कहें। ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा और दिमाग भी शांत रहेगा।

5- सोने से पहले न देखने दें

घर में ये रूल बना लें कि बेड पर जाने के बाद कोई मोबाइल नहीं देखेगा। सोने से करीब 2 घंटे पहले ही स्क्रीनटाइम बंद करें। इससे नींद अच्छी आएगी और दिमाग रिलैक्स मोड पर रहता है। इसकी जगह आप बुक रीडिंग या फिर गाने सुनने वाला ऑप्शन बच्चों को दे सकती हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।