ज्यादा टेंशन कहीं बिगाड़ ना दे बच्चे का एग्जाम, ये 5 बातें जरूर ध्यान रखें पैरेंट्स! एक्सपर्ट की सलाह
Exam Time Parenting Tips: एग्जाम टाइम पर बच्चों में स्ट्रेस वैसे भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में पैरेंट्स के लिए जरूरी है कि वो समझदारी से काम लें और ये 5 गलतियां करने से बचें। ताकि बच्चा स्ट्रेस फ्री हो कर परीक्षा दे पाए।

एग्जाम का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सिर्फ बच्चे ही नहीं, पेरेंट्स का भी स्ट्रेस लेवल थोड़ा बढ़ चुका है। घर में पढ़ाई की चर्चा ज्यादा होने लगी है, टाइम टेबल पर नजर रखी जा रही है और रिजल्ट को लेकर मन में कई तरह की चिंताएं चल रही हैं। यह स्वाभाविक है क्योंकि हर माता-पिता अपने बच्चे को सफल देखना चाहते हैं। लेकिन इसी चिंता में कई बार अनजाने में ऐसा व्यवहार हो जाता है, जो बच्चे का दबाव और बढ़ा देता है। इस समय समझदारी यही है कि आप अपने शब्दों और रवैये पर ध्यान दें। सही सपोर्ट मिलेगा तो बच्चा शांत दिमाग से और ज्यादा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे पाएगा। पेरेंटिंग कोच पुष्पा शर्मा ने ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में बताया है जो पैरेंट्स को एग्जाम टाइम पर बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
मार्क्स नहीं, मेहनत पर ध्यान दें
पेरेंटिंग कोच कहती हैं कि सबसे पहले आप यह तय कर लें कि इस समय बार-बार मार्क्स की बात नहीं करनी है। 'कितने नंबर आएंगे'? या 'इस बार 90 प्रतिशत तो आना ही चाहिए' जैसे वाक्य बच्चे के मन में डर पैदा करते हैं। ऐसे में अक्सर बच्चा पढ़ाई से ज्यादा रिजल्ट के बारे में सोचने लगता है। इसलिए इसकी जगह आप अपने बच्चे से कहें कि तुमने मेहनत की है, बस अपना बेस्ट देना। जब आप उसके प्रयास की सराहना करते हैं तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। जब दिमाग पर कम दबाव होता है नंबर अपने आप बेहतर आते हैं ।
अपनी घबराहट को कंट्रोल में रखें
आपका तनाव बच्चे तक बहुत जल्दी पहुंचता है। अगर आप हर समय टेंशन में दिखेंगे, बार-बार पढ़ाई का हिसाब मांगेंगे या भविष्य की चिंता जताएंगे, तो बच्चा भी बेचैन हो जाएगा। इसलिए पहले खुद को शांत रखें। अपने चेहरे और आवाज के लहजे पर ध्यान दें। बच्चे के सामने संतुलित और सामान्य व्यवहार करें। याद रखें, आपका शांत रहना ही उसके लिए सबसे बड़ा सहारा है।
बच्चे की घबराहट को सामान्य मानें
अगर बच्चा कहे कि उसे डर लग रहा है या घबराहट हो रही है तो उसे कमजोर मत समझें। तुरंत लंबा लेक्चर देने की भी जरूरत नहीं है। पहले उसे यह महसूस कराएं कि एग्जाम से पहले नर्वस होना बिल्कुल सामान्य बात है। जब आप यह कहते हैं कि ऐसा महसूस करना ठीक है तो उसका आधा तनाव वहीं कम हो जाता है। वह खुद को अकेला नहीं समझता और धीरे-धीरे संभलने लगता है।
आखिरी समय में नया डर मत जोड़ें
परीक्षा से ठीक पहले यह कहना कि यह चैप्टर रह गया या इतना सिलेबस अभी बाकी है, बच्चे के मन में अधूरापन भर देता है। यह अधूरापन ही सबसे बड़ा स्ट्रेस बन जाता है। इस समय आप उसे याद दिलाएं कि जो पढ़ लिया है, उसी को अच्छे से दोहराए। आखिरी दिनों में आत्मविश्वास बढ़ाना ज्यादा जरूरी है, ना कि नई चिंता देना। भरोसा दिलाइए कि वह जितना जानता है, उसी से अच्छा कर सकता है।
पढ़ाई के बीच छोटा ब्रेक जरूर दें
पूरा दिन सिर्फ पढ़ाई करवाना सही तरीका नहीं है। दिमाग को भी आराम चाहिए। रोज 15 से 20 मिनट की वॉक, हल्का म्यूजिक या थोड़ी स्ट्रेचिंग बच्चे को रिलैक्स करती है। इससे उसका ध्यान फिर से ताजा हो जाता है और वह बेहतर तरीके से पढ़ पाता है। छोटे-छोटे ब्रेक समय की बर्बादी नहीं, बल्कि अच्छी तैयारी का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




