बच्चा करता है ये 5 काम, तो समझ लें वह है 'जीनियस', नंबर नहीं ये आदतें बता देती हैं पहचान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बच्चे के रिपोर्ट कार्ड के नंबर नहीं उसकी कुछ आदतें भी बता देती हैं कि वह कितना बुद्धिमान है। आज हम आपको बच्चों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप समझ सकेंगे कि बच्चे का दिमाग कितना तेज है।

बच्चा करता है ये 5 काम, तो समझ लें वह है 'जीनियस', नंबर नहीं ये आदतें बता देती हैं पहचान

स्कूल में बच्चे की परफॉर्मेंस कैसी है या फिर एग्जाम में उसके नंबर कितने आ रहे हैं? ज्यादातर पेरेंट्स या फिर लोग इन चीजों से ही बच्चे को बुद्धिमान या कमजोर समझते हैं। लेकिन अब सिर्फ रिपोर्ट कार्ड किसी बच्चे के तेज या इंटेलिजेंट होने का सर्टिफिकेट नहीं रह गया है। बच्चा सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदतों में कैसा है, इससे भी पता चलता है कि वह कितना समझदार है। अगर आप भी बच्चे का रिपोर्ट कार्ड देखकर उसकी काबिलियत तय करते हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। कुछ आदतों से भी पता चलता है कि बच्चा कितनी जीनियस है, चलिए इनके बारे में बताते हैं।

1- हर वक्त सवाल पूछने की आदत

अगर आपका बच्चा हर समय सवाल पूछता रहता है, तो ये उसकी शैतानी न समझें। वह जिज्ञासु हो सकता है और उसका दिमाग हर चीज को जानने में दिलचस्पी लेता है। जो बच्चे बुद्धिमान होते हैं, वह हर चीज को जानना चाहते हैं और किसी भी बात को सच मानने से पहले उसके पीछे के तर्क को समझते हैं।

2- भावनाओं को समझते हैं

बुद्धिमान बच्चे अपनी और दूसरों की भावनाओं को भी बखूबी समझते हैं। ऐसे बच्चे खुद की भावनाओं को जाहिर करना जानते हैं और दूसरों के दुख को भी समझ लेते हैं। साथ ही अगर घर में कोई बुरा माहौल होता है, तो उसे भी समझकर वैसा बर्ताव करते हैं।

3- समस्याओं को सुलझाने की कोशिश

स्मार्ट और इंटेलिजेंट बच्चे खुद से किसी भी समस्या को सुलझाने की कोशिश करते हैं। वे पहले चीजों को उलट-पुलट करके देखते हैं, उसे हर तरह से देखने समझने के बाद किसी की मदद लेना पसंद करते हैं। ये आदत उनकी क्रिटिकल थिंकिंग स्किल्स को दिखाती है, जो हर बच्चे में नहीं होती।

4- कल्पना करने की शक्ति

अगर बच्चा खुद ही कहानियां बुन लेता है या फिर किसी भी चीज को अच्छे से इमैजिन कर लेता है, तो उसके पास कमाल की कल्पना शक्ति है। ऐसे बच्चे खेल भी अपनी कल्पना की दुनिया के अनुसार खेलते हैं, जैसे किसी साधारण से डिब्बे को कुछ अलग रूप दे देना या समझ लेना। इससे पता चलता है कि उनकी इमैजिनेशन पावर कितनी तेज है।

5- याददाश्त है तेज

बुद्धिमान बच्चों की पहचान इससे भी होती है कि उनकी याददाश्त काफी तेज होती है। कुछ बच्चे पुरानी बातों, माता-पिता के दिए निर्देश और कहानियों को वैसे ही याद रखते हैं। अगर आपका बच्चा चीजों को अच्छे से याद रखता है, तो समझ लीजिए वह जीनियस है।

नोट- हम ये नहीं कह रहे हैं कि जिन बच्चों में ये आदतें नहीं होतीं, वह बुद्धिमान नहीं होते। हर बच्चा अलग होता है और ये सिर्फ कुछ बातें हैं, जिनके आधार पर बच्चा कितना समझदार है पता चल सकता है। बच्चे की बुद्धिमानी सिर्फ उसके नंबर से आंकना सही नहीं होता। उसकी आदतों और व्यवहार को भी समझना जरूरी है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।