पिता की ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं बच्चे का भविष्य, पीडियाट्रिशियन डॉ रवि ने दी सलाह!
Parenting Tips: बच्चा अपने पिता को देखकर ही यह सीखता है कि रिश्तों को कैसे निभाया जाए और जीवन को किस नजर से देखा जाए। पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने पिता की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो बच्चे के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

बच्चों की परवरिश में पिता की भूमिका बहुत गहरी और असरदार होती है। पिता का व्यवहार, बोलने का तरीका और रोजमर्रा की आदतें बच्चे के मन और सोच को आकार देती हैं। कई बार पिता ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर बच्चे के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास पर पड़ता है। बच्चा अपने पिता को देखकर ही यह सीखता है कि रिश्तों को कैसे निभाया जाए और जीवन को किस नजर से देखा जाए। पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने पिता की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो बच्चे के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उनका मानना है कि समय रहते इन आदतों को बदलकर बच्चे को एक मजबूत, संतुलित और खुशहाल जीवन की दिशा दी जा सकती है। चलिए जानते हैं उनके मुताबिक बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए पिता को कौन सी आदतें बदल देनी चाहिए।
पिता खुद को ना समझें सिर्फ प्रोवाइडर
डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि कई पिता खुद को सिर्फ परिवार का प्रोवाइडर मान लेते हैं। वे सोचते हैं कि पैसे कमा लेना ही उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन बच्चा सिर्फ सुविधाएं नहीं, पिता की मौजूदगी भी चाहता है। अगर पिता बच्चे के साथ समय नहीं बिताते, उसकी बातें नहीं सुनते और इमोशनली बच्चे से दूर रहते हैं, तो बच्चा अंदर से कमजोर महसूस करने लगता है। पिता को चाहिए कि वे रोज बच्चे के साथ थोड़ा समय बिताएं, उससे बात करें और उसे यह महसूस कराएं कि वे उसके लिए हमेशा अवेलेवल हैं।
मां का ना करें अपमान
घर में पिता का व्यवहार बच्चे के लिए सबसे बड़ी सीख होती है। डॉ. रवि मलिक के अनुसार अगर पिता, मां का अपमान करते हैं या किसी अन्य महिला से गलत तरीके से बात करते हैं, तो बच्चा वही सीखता है। भविष्य में वह भी महिलाओं को सम्मान देना नहीं सीख पाता। इसके साथ ही बच्चे के सामने गाली-गलौज या अपशब्दों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पिता को चाहिए कि वे बच्चे के सामने हमेशा सम्मान का उदाहरण पेश करें।
बच्चे की देखभाल में मां की हेल्प करना
डॉ. रवि मलिक साफ कहते हैं कि बच्चे की देखभाल सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं है। अगर पिता बच्चे को खाना खिलाने, नहलाने, सुलाने या उसके छोटे-छोटे कामों में मां का साथ देते हैं, तो बच्चे को सुरक्षा और प्यार का एहसास होता है। इससे बच्चा भावनात्मक रूप से मजबूत बनता है और पिता से उसका रिश्ता भी गहरा होता है। बच्चे की मेंटल हेल्थ की ग्रोथ के लिए ये चीजें बहुत जरूरी हैं।
नशे और गलत आदतों का असर
पिता की गलत आदतें बच्चे पर सीधा असर डालती हैं। डॉ. रवि मलिक बताते हैं कि अगर बच्चा अपने पिता को शराब पीते, सिगरेट पीते, जुआ खेलते या हर समय मोबाइल स्क्रीन में डूबा हुआ देखता है, तो वह इसे सामान्य समझने लगता है। आगे चलकर बच्चा भी ऐसी आदतें अपना सकता है। पिता को चाहिए कि वे बच्चे के सामने अपने व्यवहार को लेकर बहुत सजग रहें और अच्छी आदतों का उदाहरण बनें।
करियर को लेकर दबाव बनाना
कई पिता बहुत छोटी उम्र से ही बच्चे पर डॉक्टर, इंजीनियर या अफसर बनने का दबाव डालने लगते हैं। डॉ. रवि मलिक के अनुसार इससे बच्चे के मन में डर और हीन भावना पैदा हो सकती है। बच्चा खुद को दूसरों से कम समझने लगता है और उसका आत्मविश्वास टूट सकता है। पिता को चाहिए कि वे बच्चे की रुचि और क्षमता को समझें, उसे सपने देखने दें और सहयोगी मार्गदर्शक बनें, ना कि दबाव बनाने वाले।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




