बेटियों को ही नहीं, बेटों को भी सिखाएं ये 5 जरूरी काम, वरना शादी के बाद बहू सुनाएगी ताने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बेटियों को तो हम रोटी गोल बनाने से लेकर घर के सभी काम जल्दी सिखाने लगते हैं लेकिन बेटों को घर के बेसिक कामों से दूर रखते हैं। अब जमाना बदल चुका है, बेटों को भी कुछ काम जरूर आने चाहिए। चलिए बताते हैं आपको बेटों को कौन से काम सिखाने चाहिए।

बेटियों को ही नहीं, बेटों को भी सिखाएं ये 5 जरूरी काम, वरना शादी के बाद बहू सुनाएगी ताने

बेटियों को अक्सर माता-पिता यह सीख देते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ घर के काम भी सीख लेने चाहिए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन यही बात बेटों के लिए भी उतनी ही जरूरी है। आज के समय में घर और परिवार की जिम्मेदारियां सिर्फ किसी एक व्यक्ति की नहीं होतीं, बल्कि पति-पत्नी दोनों मिलकर उन्हें निभाते हैं। आज भी कई पेरेंट्स की सोच यही है कि बहू आएगी तो बेटे और घर के सभी कामों को संभाल लेगी। आजकल की लड़कियां पढ़ी-लिखी होती हैं, उनसे ऑफिस के साथ घर मैनेज नहीं हो पाता है और कई लड़कियों को खाना बनाना पसंद भी नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बेटों को भी घर के कुछ जरूरी काम जरूर सिखाएं। इससे भविष्य में उसे उन कामों के लिए पत्नी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ये भी सुनना नहीं पड़ेगा कि माता-पिता ने कुछ काम करवाया ही नहीं। आजकल लड़कियां पतियों से बराबर वाला सपोर्ट चाहती हैं, वह चाहती हैं कि किचन से लेकर घर के कामों तक में पति हाथ बटाएं। तो चलिए बताते हैं बेटों को किन कामों की ट्रेनिंग देनी चाहिए।

बेटों को जरूर सिखाएं ये 5 काम

1- कुकिंग आनी चाहिए

आजकल कुकिंग सिर्फ शौक के लिए बल्कि सर्वाइव करने के लिए भी सीखना जरूरी हो चुका है। कम से कम चाय, दाल, चावल, सब्जी, रोटी या कोई आसान भोजन बनाना आना चाहिए। कुछ नहीं तो खिचड़ी-तहरी ही परफेक्ट तरीके से बनाना सीख लें। कुछ चीजें बनाना आने से बाकि चीजें भी आप सीख ही लेंगे। सिर्फ मैगी बनाना सीख लेने से कुकिंग आती है कहना गलत है।

2- कपड़े धोना, फैलाना और तहना

बेटियों से आप उम्मीद करते हैं कि वह कपड़े धोकर फैलाएं और सुखा भी लें, यही काम बेटों को भी सिखा दें। बेटों को सिर्फ अपने कपड़े धोना, फैलाना और फोल्ड करके अलमारी में रखना सिखाएं। साथ ही कपड़ों को प्रेस करना भी सिखाएं। इससे वह अपना आधा काम खुद ही कर लेगा और उसे किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

3- कमरा सेट रखना

बेटे अक्सर जो चीज जहां से उठाते हैं, वहां नहीं रखते बल्कि इधर-उधर फेंक देते हैं। बेटों को सिखाएं कि जो चीज जहां से उठाओ वही रखो और कमरे को सेट करो। सामान को बिखराकर नहीं रखना चाहिए। अपना घर हमेशा साफ, सेट और हाइजीन तरीके से रखना चाहिए। आप झाड़ू-पोछा या डस्टिंग का काम भी बेटों को सिखाएं।

4- घरेलू कामों पर ध्यान

घर के कई काम होते हैं, जैसे बाजार से सब्जी-दूध-राशन लाना और इसका हिसाब रखना। इसके अलावा अगर घर में मेड या कुक लगा हुआ है, तो उसे सही समय पर पैसे देना, उससे सही से व्यवहार करना। इन सभी चीजों से भी बेटों को परिचित करवाएं। ये सभी काम घर के बेसिक चीजें हैं, जो हमेशा ही होती है। घर की औरतों की ही जिम्मेदारी नहीं होती बल्कि मर्दों को भी ये काम आने चाहिए।

5- बैग पैक खुद करें

कई लड़के-आदमी सोचते हैं कि कहीं बाहर जाना होगा तो मां या पत्नी उनका बैग पैक कर देंगी। इस सोच से बाहर निकलें और अपना बैग खुद ही पैक करें। अपना सामान अलमारी में सही ढंग से रखें और बिस्तर भी सेट करके ही रखें। ये सभी काम अगर आप खुद करेंगे तो आपकी होने वाली पत्नी के कुछ काम आसान हो जाएंगे और आपको उन पर डिपेंड नहीं करना पड़ेगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।