
बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 खास तरीके, जानें कैसे आने लगेंगे अच्छे मार्क्स
Best ways to teach kids : बच्चों को पढ़ाने के ये 5 खास तरीके आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों को पढ़ाते समय किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बच्चे को पढ़-लिखकर जीवन में आगे बढ़ते देखने का सपना हर माता-पिता का होता है। लेकिन कई बार पेरेंटिंग से जुड़ी कुछ लापरवाहियों की वजह से ये सपना हकीकत बनने से पीछे रह जाता है। अगर लाख कोशिशों के बावजूद आपका बच्चा पढ़ने में कमजोर हैं या उसे पढ़ा हुआ याद नहीं रहता, जिससे कक्षा में उसके अंक साथी बच्चों से हमेशा कम रह जाते हैं तो घर पर बच्चों को पढ़ाने के ये 5 खास तरीके आपकी परेशानी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों को पढ़ाते समय किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बच्चों को पढ़ाते समय इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
पढ़ने का समय और जगह रखें फिक्स
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पूरे फोकस के साथ मन लगाकर पढ़ने के लिए बैठे तो सबसे पहले उसके लिए पढ़ने का एक निश्चित समय और जगह तय कर लें। रोजाना एक समय और जगह पर पढ़ाई करने से बच्चे के दिमाग को यह मैसेज जाता है कि उसे इसी समय पर रोजाना पढ़ने के लिए बैठना है।
छोटे-छोटे ब्रेक हैं जरूरी
कई पेरेंट्स बच्चों को लगातार घंटों तक एक जगह बैठकर पढ़ने के लिए प्रेशर बनाते रहते हैं, ऐसी गलती ना करें। आपको यह समझना जरूरी है कि लगातार कई घंटे बैठकर पढ़ना बच्चों के लिए मुश्किल हो सकता है। बच्चों का अटेंशन स्पैन उम्र के साथ बढ़ता है। ऐसे में पढ़ाई के बीच बच्चों को छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लेने दें।
स्कूल में हुआ काम घर पर दोहराएं
एक्सपर्ट की मानें तो जो बच्चे स्कूल में पढ़ाई गई चीजों को घर आकर वापस दोहराते हैं, उन्हें परीक्षा के समय पाठ याद करने में अधिक परेशानी और समय नहीं लगता है। जिससे उसे परीक्षा में अच्छे नंबर लाने में मदद मिलती है।
बच्चे के लिए मोटिवेशन भी है जरूरी
अगर आपका बच्चा कुछ अच्छा करता है तो उसकी प्रशंसा या उसे मोटिवेट जरूर करें। बच्चे की सराहना करने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे उसकी परफॉर्मेंस और ज्यादा बेहतर बनती है।
वीकेंड्स पर लें टेस्ट
परीक्षा के लिए बच्चे को अच्छी तरह तैयार करने के लिए हर हफ्ते किसी भी एक दिन उसका टेस्ट जरूर लें। बच्चे ने पूरे हफ्ते जो कुछ पढ़ा है उसका टेस्ट लेने से बच्चे की प्रैक्टिस अच्छी हो जाती है, जिससे वह परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकता है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




