बच्चे का नए स्कूल में एडमिशन करा रहे तो पढ़ाई से जुड़ी इन 4 चीजों को जरूर चेक कर लें

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Things to check before school admission: बड़े बच्चे का स्कूल चेंज कर रहे हैं और उसे किसी बड़े स्कूल में डालने की तैयारी में हैं। तो एडमिशन प्रोसेस पूरा होने से पहले ही काउंसलर से इन 4 सवालों के जवाब जरूर मांग लें। फिर एडमिशन करवाएं।

बच्चे का नए स्कूल में एडमिशन करा रहे तो पढ़ाई से जुड़ी इन 4 चीजों को जरूर चेक कर लें

बच्चे का एडमिशन नए स्कूल में करवाने वाले हैं। नया सेशन स्टार्ट होने से पहले ही स्कूल से जुड़ी कुछ बातों को जरूर चेक कर लें। जिससे आपके बच्चे का फ्यूचर खराब ना हो और आपको बार-बार स्कूल बदलने की जरूरत ना पड़ें। कई बार लोग स्कूल की बिल्डिंग और अपने आसपास की लोकैलिटी चेक करके उसी जगह पर एडमिशन करवाना अच्छा समझते हैं। लेकिन केवल बिल्डिंग और घर के पास होना मैटर नहीं करता। इसके साथ ही स्कूल से जुड़ी इन बातों को पता करने के बाद ही एडमिशन करवाना चाहिए।

स्कूल एफिलिएशन

अगर आप घर के पास वाले स्कूल में एडमिशन करवा रहे हैं तो केवल बिल्डिंग देखकर मत जाएं। स्कूल सीबीएसई, आईएसी, यूपी, दिल्ली या किस बोर्ड से एफिलेटेड इसे जरूर चेक करें। स्कूल का एफिलिएशन नंबर पूछें और उसे चेक करें। अगर स्कूल वाले बोलते हैं कि वो इस जगह करिकुलम फॉलो करते हैं तो उस पर भरोसा ना करें। बच्चे की मार्कशीट में कौन सा बोर्ड लिखा होगा, इसे जरूर पता कर लें।

क्लास का एससमेंट जरूर चेक करें

बच्चे के एक्जाम कैसे होते हैं। हाफ इयर, फाइनल, यूनिट टेस्ट, पीटी जैसे एक्जाम कब होते हैं। पूरे सिलेबस को कितने चैप्टर्स में डिवाइड करके पढ़ाया जाएगा और किस तरह से एक्जाम लिया जाएगा। ये सारी चीजें भी जरूर चेक कर लें।

स्कूल में पढ़ाने का क्या मेथड है

हर स्कूल के पढ़ाने का मेथड अलग होता है। कुछ स्कूल में सब्जेक्टवाइज बच्चों को पढ़ाया जाता है तो वहीं कुछ में चैप्टर वाइज या यूनिट वाइज पढ़ाते हैं। तो पढ़ान के तरीके को चेक करें क्योंकि पढ़ाने के मेथड पर ही एक्जाम होंगे और बच्चे के मार्क्स उसी पर डिपेंड होंगे।

कमजोर बच्चों को किस तरह से डील करते हैं

स्कूल में एडमिशन के साथ एक और चीज जरूर चेक करें कि आखिर वो कमजोर बच्चों के साथ किस तरह से डील करते हैं। एक्जाम के बाद जिन बच्चों को जिस भी सब्जेक्ट, टॉपिक या चैप्टर में दिक्कत आ रही तो उन्हें किस तरह से पढ़ाया जाता है। ऐसे बच्चों को रीटीचिंग का क्या मेथड है। काफी सारे स्कूल बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास का इंतजाम करते हैं। एक्स्ट्रा पीरियड्स पढ़वाते हैं। तो इस बारे में जरूर पूछताछ करें।

इन चारों चीजों के बारे में स्कूल के काउंसलर से खुलकर बात करें और पूछें। अगर वो आपको अपने जवाब से संतुष्ट कर रहे तभी उस स्कूल में एडमिशन कराएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।