'ऋ' अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के 20 खूबसूरत और यूनिक नाम, जानें इनके अर्थ

Mar 29, 2026 04:31 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

बेटी के लिए नाम चुनना हर माता-पिता के लिए खास पल होता है। आजकल पेरेंट्स बेटी के लिए यूनिक और संस्कृति से जुड़ा नाम चुनना पसंद करते हैं। अगर आप भी बेटी के लिए मॉडर्न नाम खोज रहे हैं, तो हम आपके साथ ऋ अक्षर से कुछ नामों की लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

'ऋ' अक्षर से शुरू होने वाले लड़कियों के 20 खूबसूरत और यूनिक नाम, जानें इनके अर्थ

बेटी का नाम रखना हर पेरेंट्स के लिए खास और खूबसूरत पल होता है। हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए पहले से ही कई नाम सोच लेते हैं और हमेशा ये सोचते हैं कि उसका नाम यूनिक और संस्कृति-ईश्वर से जुड़ा हुआ हो। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए धार्मिक महत्व वाला नाम चुनना चाहते हैं, तो ऋ अक्षर से नाम चुनें। ‘ऋ’ से बनने वाले नाम न सिर्फ कम सुनने को मिलते हैं, बल्कि इनमें संस्कृत की मिठास और गहराई भी झलकती है। ये नाम सुनने में आकर्षक होने के साथ-साथ अपने खास अर्थों के कारण भी अलग पहचान रखते हैं। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक प्यारा, सुंदर अर्थ वाला और यूनिक नाम खोज रहे हैं, तो यहां आपको ‘ऋ’ अक्षर से जुड़े कुछ बेहतरीन नामों की लिस्ट मिलने वाली है, जो आपके दिल को छू जाएंगे।

ऋ अक्षर से 20 नामों की लिस्ट-

1- ऋषभा- ऋषभा नाम का मतलब होता है मासूम, अबोध। अपनी बेटी के लिए आप ये नाम चुन सकते हैं।

2- ऋत्विका- ऋत्विका का अर्थ होता है साध्वी और सुंदर दिखने वाली। बेटी के लिए ये नाम भी अच्छा रहेगा।

3- ऋक्षिति- ऋक्षिति नाम का मतलब होता है, सुरक्षित और जिसपर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे।

ram navami baby boy names 2026

4- ऋतुरूप- प्रकृति सौंदर्य और गुणवान लड़की को आप ऋतुरूप नाम दे सकते हैं।

5- ऋषिका- ऋषिका नाम ऋषि से मिला है, जिसका अर्थ ज्ञानी और महान होता है।

6- ऋत्विकी- ऋत्विकी नाम का मतलब होता है, पूजनीय या फिर पंडित।

7- ऋषिता- बेटी के लिए ऋषिता नाम चुन सकते हैं। इसका अर्थ होता है सर्वोत्तम और विश्वास करने वाला।

8- ऋपांशी- ऋपांशी नाम का मतलब होता है ईश्वर का अंश और शक्ति वाला इंसान।

9- ऋचिका- भगवान ब्रह्मा से प्रेरित ऋचिका नाम का अर्थ है, निर्माता और जो सभी की प्रशंसा करें।

10- ऋतिक्षा- ऋतिक्षा नाम का मतलब होता है, मौसम की रानी या मौसमी।

11- ऋषा- ऋषा नाम का मतलब हुआ हल्की, सॉफ्ट या कोमल दिखने वाली।

यूनिक बेबी नेम्स

12- ऋदिशा- बेटी के लिए ऋदिशा नाम चुनें, इसका अर्थ हुआ स्वतंत्र, सकारात्मक।

13- ऋद्धिमा- ऋद्धिमा नाम भी यूनिक और सुंदर है। इसका मतलब हुआ प्यारी, ज्ञान की देवी, मोती।

14- ऋध्वी- ऋध्वी नाम का अर्थ हुआ ईश्वर का तोहफा या सभी से अद्भुत।

15- ऋतु- ऋतु नाम भी लड़कियों के लिए बेस्ट रहेगा। इसका अर्थ हुआ मौसम, समय।

16- ऋतुशा- ऋतुशा का मतलब होता है मौसम के अनुसार, भिन्नता या सबसे अनोखा। ये नाम बेटी के लिए चुनें।

17- ऋचा- ऋचा नाम भी बेटी को दे सकते हैं। इसका मतलब हुआ भजन या कोई खास प्रतिभा।

18- ऋद्धिका- ऋद्धिका नाम भी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इसका मतलब हुआ सफलता, प्रेम ।

navratri baby girl names with meaning

19- ऋतिशा- ये नाम बेटी के लिए परफेक्ट हो सकता है, इसका आर्थ होता है सच्चाई की देवी, सत्य।

20- ऋतिका- खुशहाल, सच्चाई से जुड़ा नाम ऋतिका भी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।