
बच्चे को पढ़ा-लिखा सारा चैप्टर रहेगा याद, बस फॉलो करवाएं ये जापानी ट्रिक
Simple Tricks to learning: बच्चे को पढ़ा लिखा भूल जाता है तो उसे पढ़ाने के लिए जापान की इन टेक्निक की मदद लें। 15 मिनट रोजाना इस टेक्निक से पढ़ाई बच्चे को पूरे चैप्टर और टॉपिक को याद करने में मदद करेगी।
बच्चों के बोर्ड एक्जाम स्टार्ट होने वाले हैं। लेकिन परीक्षा की तैयारियां अभी भी पूरी नहीं हुई है। कारण है कमजोर याददाश्त, बच्चे को पढ़ा-लिखा सारा दो दिन बाद भूल जाता है। लाख क्वेश्चन पेपर सॉल्व करवा लें लेकिन अगले दिन तक सारा कुछ दिमाग से साफ हो रहा। अगर आपके बच्चे के साथ भी ऐसा ही होता है तो इस जापानी टेक्निक को जरूर जान लें। जिसकी मदद से बच्चे को सारा चैप्टर अच्छी तरह से याद रहेगा और बच्चा एक्जाम में पढ़ा हुआ आसानी से लिख पाएगा।
कायदान होशिकी यानी स्टेयर स्टेप मेथड
किसी भी चैप्टर को याद रखने का ये बहुत ही आजमाया हुआ तरीका है। इस तरीके से आसानी से पूरे टॉपिक को कवर किया जा सकता है। इसमे पूरे एक चैप्टर को छोटे-छोटे टॉपिक में तोड़ लिया जाता है। सबसे पहले एक-एक पैराग्राफ को समझें और फिर आगे बढ़ें। ऐसा करने से ना केवल सारे टॉपिक आसानी से समझ आएंगे बल्कि टॉपिक ज्यादा क्लियर होगा। जिससे याद करना आसान होगा और स्ट्रेस का लेवल कम होता जाएगा।
एक्टिव रिकॉल
केवल जापान नहीं बल्कि ये पूरे वर्ल्ड में लर्निंग की फेमस टेक्निक है। एक्टिव रिकॉल सिंपली टेक्निक है पढ़ने की, जिसमे एक सेक्शन को पढ़कर बुक को बंद कर करके याद किया जाता है। इस टेक्निक से टेस्ट किया जाता है कि कितना याद हुआ और कितना नहीं।
शिकाकु-का (विजुअलाइजेशन)
ब्रेन की खासियत है वो शब्दों से ज्यादा इमेज को देखकर तेजी से प्रोसेस करता है। अगर आप इमेज की मदद से पढ़ते हैं तो उसे भूलाना मुश्किल होता है। अगर आपके बच्चे को बार-बार चैप्टर भूल जाता है तो उसे इमेज के जरिए पढ़ाने का प्रयास करें।
ऑडूको ( तेजी से पढ़ना)
टेक्स्टबुक को तेजी से पढ़ना, ग्रेट लर्निंग टेक्निक है। पढ़ते समय मेन प्वाइंट् को तेजी से पूरे रिदम के साथ पढ़ना और फिर अपने को सुनना दिमाग में सारी इन्फार्मेसन को याद रखने में मदद करता है। ओडुको की मदद से उच्चारण, शब्दावली और फ्लूएंसी बढ़ाने में मदद मिलती है।
सेल्फ एक्सप्लेनेशन या जीको सेट्सुमेई
जापानी की जीको सेट्सुमेई टेक्निक का मतलब है खुद को पढ़ाना। ये तरीका टॉपिक और फार्मूला याद रखने में मदद करता है। पढ़ते वक्त इस तरह से पढ़ना जैसे आप किसी को पढ़ा रहे हो। ये टेक्निक टॉपिक और चेप्टर को याद रखने में मदद करती है।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




