Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़parents dos and donts during board exams for child success
बच्चों के हैं बोर्ड एक्जाम तो पैरेंट्स बिल्कुल ना करें ये काम, भटक जाएगा पढ़ाई से मन

बच्चों के हैं बोर्ड एक्जाम तो पैरेंट्स बिल्कुल ना करें ये काम, भटक जाएगा पढ़ाई से मन

संक्षेप:

Board Exam Preparetion Tips: बच्चों के बोर्ड एक्जाम नजदीक है। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। लेकिन काफी सारे पैरेंट्स बोर्ड एक्जाम को लेकर ज्यादा प्रोटेक्टिव या फिर ज्यादा लापरवाह हो जाते हैं। दोनों ही तरह से बच्चों के बोर्ड एक्जाम में हरकतें बच्चे का कॉन्फिडेंस कमजोर कर देती हैं।

Nov 23, 2025 06:19 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बच्चों के बोर्ड एक्जाम नजदीक है। ऐसे में पैरेंट्स को भी टेंशन होना स्वाभाविक है। लेकिन इस टेंशन को बच्चों पर प्रेशर के रूप में दिखाना भी गलत है और बच्चों के एक्जाम को बिल्कुल हल्के में ले लेना और कोई तैयारी ना करना भी गलत है। ऐसे में पैरेंट्स को समझना होगा कि वो कौन से काम हैं जो बच्चों के एक्जाम के नाम पर लापरवाही या ओवरप्रोटेक्टिव सोच को जाहिर कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बच्चों के नंबर कैलकुलेट करना

काफी सारे पैरेंट्स बच्चों के एक्जाम से आन के बाद लिखे हुए आंसर के बारे में पूछते हैं और उसके नंबर खुद से आंकते हैं। बच्चों के साथ ऐसा करना अनजाने में एक प्रेशर क्रिएट करता है। जिससे कई बार बच्चों के बाकी एक्जाम बिगड़ जाते हैं।

घर में पढ़ाई का माहौल ना बनाना

कुछ घरों में बच्चों की पढ़ाई से पैरेंट्स को कोई मतलब नहीं होता। जैसे घर में तेज आवाज में बातें करना, डिनर लेट करना और बच्चों के लिए शांत वातावरण तैयार ना करना। जिससे बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते।

इंटरनेट, टीवी सब बंद कर देना

कुछ पैरेंट्स एक्जाम के दौरान इंटरनेट,टीवी सबसे बच्चों को कट कर देते हैं। बच्चों के साथ ऐसा करना भी पूरी तरह से गलत है। क्योंकि ऐसा करना बच्चे को करंट दुनिया से नाता तोड़वाने जैसा है और बच्चे पर गैरजरूरी प्रेशर क्रिएट होता है।

बगैर खाए-पिए एक्जाम सेंटर के बाहर खड़े रहना

बच्चे को एक्जाम के लिए छोड़ने ले गए हैं और पिक करना है तो जरूर एक्जाम हाल के बाहर रहें। लेकिन बगैर खाए-पिए चिंता में डूबे रहना और जैसे ही बच्चा एक्जाम देकर निकले सवालों की बौछार कर देना, बच्चे को ना केवल प्रेशराइज करता है बल्कि बच्चे का कॉन्फिडेंस भी लूज हो जाता है।

केवल एक्जाम टाइम में फोकस करना

बच्चे की पढ़ाई पर पूरे साल ध्यान नहीं देना और एक्जाम में उसके सारे एक्जाम की अपडेट रखना है और प्रिपरेशन की जानकारी लेना भी गलत है। बच्चे को पूरे साल पढ़ाई पर फोकस करना सिखाएं, तभी बच्चे की ग्रोथ होगी

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।