Optical Illusion Challenge: क्या आप 10 सेकंड में खोज पाएंगे पानी के बीच छिपी रानी, अच्छे-अच्छों का घूम गया दिमाग
Optical Illusion: दिमाग और आंखों को तेज बनाने के लिए आजकल कई गेम्स आ चुके हैं, जिसमें से एक है ऑप्किल इल्यूजन का। इसका मतलब साफ है आंखों का धोखा। इस तस्वीर में पानी के बीच रानी छिपी हुई है।

Optical Illusion Challenge: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। ऐसी तस्वीरें न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि दिमाग की एक छोटी-सी एक्सरसाइज भी बन जाती हैं। हाल ही में एक नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पानी शब्दों के बीच छिपे रानी को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अब आपको लग रहा होगा कि ये काफी आसान है। दरअसल, पहली नजर में यह काम बेहद आसान लगता है, लेकिन जैसे ही लोग तस्वीर को ध्यान से देखते हैं, उनका दिमाग पूरी तरह उलझ जाता है। इस तस्वीर में चारों तरफ सिर्फ पानी शब्द लिखा हुआ दिखाई देता है। एक जैसे शब्द बार-बार होने की वजह से आंखें भ्रमित हो जाती हैं और छिपा हुआ रानी आसानी से नजर नहीं आता। यही कारण है कि लोग इस चैलेंज को हल करने में कई मिनट लगा देते हैं। अगर आप खुद को जीनियस गुरू मानते हैं तो सिर्फ 10 सेकेंड में रानी को खोजकर दिखाइये। इसे हल करने के लिए कुछ लोग तो दोस्तों और परिवार वालों की मदद भी लेने लगते हैं।
फोकस बढ़ेगा
ऑप्टिकल इल्यूजन की सबसे मजेदार बात यही होती है कि यह हमारी आंखों और दिमाग दोनों का टेस्ट लेता है। रिसर्च के मुताबिक, ऐसी पहेलियां व्यक्ति की फोकस करने की क्षमता और ऑब्जर्वेशन स्किल को मजबूत बनाती हैं। जब हम किसी शब्द या चीज को ढूंढने की कोशिश करते हैं, तो हमारा दिमाग तेजी से पैटर्न पहचानने का काम करता है। यही वजह है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी इन गेम्स में दिलचस्पी लेते हैं। अगर आप इस तरह के गेम रोजाना खेलेंगे तो दिमाग हर छोटी-बड़ी चीजों पर फोकस करना सीख लेगा और आप मिनटों में हर पैटर्न को समझ लेंगे।
दोस्तों को दें चैलेंज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस तस्वीर को शेयर करके अपने दोस्तों को चैलेंज दे रहे हैं। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ ही सेकंड में रानी को ढूंढ़ लिया, जबकि कुछ लोगों को काफी देर तक कोशिश करनी पड़ी। यही छोटी-सी चुनौती इस तस्वीर को और ज्यादा मजेदार बना देती है। आप अपने दोस्तों के साथ भी ये गेम खेल सकते हैं। अगर कोई दोस्त खुद को ज्यादा होशियार दिखाता है, तो उसे ये चैलेंज जरूर दें।
कोशिश जरूर करें
अगर आपने अभी तक इस ऑप्टिकल इल्यूजन को ट्राई नहीं किया है, तो एक बार जरूर कोशिश करें। हो सकता है शुरुआत में आपको सिर्फ “पानी” ही दिखाई दे, लेकिन ध्यान से देखने पर कहीं न कहीं “रानी” जरूर नजर आ जाएगी। यही इस पहेली का असली मजा है।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


