Optical Illusion: 99% लोग फेल! सिर्फ तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में 68 के बीच छिपा 89 ढूंढ़ सकते हैं
पहेली बूझना या फिर किसी चीज को मैच-मेकिंग करना दिमाग का खेल माना जाता है और इसे हम सभी लोग बचपन से खेलते आए हैं। अब ऑप्टिकल इल्यूजन वाला गेम भी ट्रेंड में छा गया। इसमें आपको 68 में से 89 को 10 सेकेंड में खोजना है।

Optical Illusion: पहले जैसे लोग पहली बूझते थे और अखबार में कॉलम खेलते थे वैसे ही आजकल सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाला गेम तेजी से वायरल हो रहा है। ये न सिर्फ मनोरंजन का साधन है, बल्कि हमारे दिमाग और नजर की तेजी को भी परखते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प चैलेंज इन दिनों लोगों के बीच काफी ट्रेंड में चल रहा है, जिसमें आपको 68 के बीच छिपा हुआ 89 खोजना है, वो भी सिर्फ 10 सेकेंड में।
तेज आंखों का खेल
पहली नजर में यह तस्वीर बिल्कुल साधारण सी लगती है। हर तरफ 68 ही 68 दिखाई देता है, जिससे दिमाग थोड़ा कन्फ्यूज हो जाता है। यही इस ऑप्टिकल इल्यूजन की खासियत है। हमारा दिमाग एक जैसे पैटर्न को जल्दी पहचान लेता है और उसी के हिसाब से देखने लगता है, जिससे अलग संख्या (89) को पहचानना मुश्किल हो जाता है। अगर आपने अभी तक कोशिश नहीं की है, तो एक बार घड़ी देखकर 10 सेकेंड में 89 खोजने की कोशिश जरूर करें। ध्यान रखें, इसमें आपकी आंखों के साथ-साथ आपका फोकस और ऑब्जर्वेशन स्किल भी टेस्ट होता है। जो लोग जल्दी 89 ढूंढ लेते हैं, उन्हें बाज की तरह तेज नजर और फोकस करने वाला माना जाता है।
दिमाग चाहता है सिंपल तरीका
साइकोलॉजिकल तरीके से देखें तो ऑप्टिकल इल्यूजन हमारे ब्रेन की प्रोसेसिंग को चुनौती देते हैं। हमारा दिमाग हर चीज को पैटर्न और एक्सपीरियंस के आधार पर समझता है। जब कोई चीज उस पैटर्न से अलग होती है, तो उसे पकड़ने में समय लगता है। यही वजह है कि कई लोग इस आसान से दिखने वाले चैलेंज में भी फेल हो जाते हैं और इसे ही आंखों का धोखा कहते हैं। अगर आपको 10 सेकेंड में 89 नहीं मिला, तो चिंता की बात नहीं है। इसका मतलब ये नहीं कि आपकी नजर कमजोर है। बल्कि इसका मतलब है कि आपका दिमाग सामान्य पैटर्न को ज्यादा जल्दी पकड़ लेता है। थोड़ी प्रैक्टिस से आप ऐसे इल्यूजन में बेहतर हो सकते हैं।
बच्चों के लिए भी परफेक्ट गेम
इस तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन न सिर्फ टाइम पास के लिए अच्छे हैं, बल्कि ये हमारे दिमाग को एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं। अगली बार जब आपको ऐसा कोई चैलेंज दिखे, तो जरूर ट्राई करें क्या पता आप भी उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो जाएं, जो 10 सेकेंड में सही जवाब खोज लेते हैं। ये चैलेंजिंग गेम आप अपने बच्चों को भी करने के लिए दे सकते हैं। इससे उनकी फोकस करने की क्षमता बढ़ेगी।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू


