Optical Illusion: एक बिंदी का खेल और हजारों लोग हुए फेल! 'चिंता' के बीच छुपी है 'चिता'
Optical Illusion: सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने लोगों को उलझा दिया है। तस्वीर में हर तरफ 'चिंता' लिखा है, लेकिन इनके बीच कहीं एक 'चिता' भी छुपी हुई है। सवाल यह है कि क्या आपकी नजर उस तक पहुंच पाएगी?

कहते हैं कि कभी-कभी एक छोटी-सी चीज पूरा मतलब बदल देती है। जैसे 'चिंता' और 'चिता'। सिर्फ एक बिंदी का फर्क है, लेकिन अर्थ जमीन-आसमान का। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन भी इसी छोटे से फर्क पर टिका हुआ है।
तस्वीर में आपको दर्जनों बार 'चिंता' लिखा दिखाई देगा। इतना ज्यादा कि कुछ सेकंड बाद आपका दिमाग खुद ही तय कर लेगा कि पूरी तस्वीर में सिर्फ यही शब्द है। फिर चाहे बीच में कुछ और लिखा हो, वह उसे देखने की कोशिश भी नहीं करेगा। यही वजह है कि यह पहेली आसान दिखने के बावजूद लोगों को कन्फ्यूज कर रही है।
क्यों फंस जाते हैं लोग ऐसे चैलेंज में?
अगर आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि कोई चीज सामने होने के बावजूद आपको दिखाई नहीं दी, तो उसके पीछे आपके दिमाग का तरीका जिम्मेदार है। हमारा दिमाग बार-बार दिखने वाली चीजों को जल्दी पहचानने के लिए शॉर्टकट अपनाता है। जब एक ही शब्द कई बार लिखा हो, तो दिमाग उसे पूरा पढ़ने की बजाय सिर्फ उसका आकार पहचान लेता है। यही वजह है कि अलग शब्द भी उसी भीड़ में आसानी से छुप जाता है।
क्या आपको जवाब मिल गया?
अगर हां, तो आपकी नजरें सच में काफी तेज हैं। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं। ज्यादातर लोग पहली कोशिश में यही गलती करते हैं।
एक छोटा-सा हिंट
- अगर जवाब नहीं मिल रहा है, तो पूरे शब्द को पढ़ने की कोशिश मत कीजिए।
- सिर्फ अक्षरों और मात्राओं पर ध्यान दीजिए।
- कई बार एक छोटा-सा बदलाव ही पूरे शब्द को बदल देता है और वही बदलाव हमारी नजरों से बच जाता है। अब एक बार फिर तस्वीर को गौर से देखिए, शायद इस बार जवाब मिल जाए।
क्या आपने अलग शब्द खोज लिया?
अगर आपने 5 सेकंड के अंदर सही जवाब खोज लिया है, तो बधाई हो। आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल वाकई शानदार है। लेकिन अगर अभी भी जवाब नहीं मिला, तो अब सस्पेंस खत्म करते हैं।
सही जवाब
'चिंता' शब्दों की भीड़ में छुपा हुआ अलग शब्द 'चिता' है। यही वह शब्द है, जिसे देखकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं क्योंकि दोनों शब्द काफी हद तक एक जैसे दिखाई देते हैं।
जवाब कहां है?
'चिता' शब्द चौथी रो (Row) और 10वें कॉलम (Column) में मौजूद है। अगर आपने बिना किसी मदद के इसे खोज लिया, तो आपकी नजरें और फोकस दोनों शानदार हैं। अब यह चैलेंज अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए और देखिए कि कौन सबसे पहले सही जवाब ढूंढ पाता है।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ें

