DIY Home Decor: पुरानी साड़ियों से बनाएं एक से बढ़कर एक फैंसी दरवाजे के पर्दे, कम खर्च में घर को दें नया लुक
पुरानी साड़ियां ज्यादातर घरों में बक्से में बंद रहती है या फिर अलमारी में जगह घेरकर टंगी रहती है। तो क्यों ना इनका इस्तेमाल किया जाए, घर को नया लुक देने के लिए। आप पुरानी साड़ियों से सुंदर और स्टाइलिश पर्दे बनाकर टांग सकती हैं। चलिए कुछ हैक्स बताते हैं।

Old Saree DIY Ideas: मम्मी की अलमारी में अक्सर पुरानी साड़ियां पड़ी रहती हैं, जिन्हें उन्होंने पहनना लगभग छोड़ दिया होगा। इन साड़ियों को आप अगर किसी को देना नहीं चाहते हैं, तो घर की सजावट ही कर लें। अगर आपका घर थोड़ा पुराना है या नया लुक देना चाहते हैं, तो पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल कर खूबसूरत पर्दे बना सकती हैं। अब आप कहेंगे पर्दे तो बाजार में भी मिल जाएंगे लेकिन मार्केट से महंगे पर्दे लेने के बजाय आप पुरानी साड़ियों का यूज ही कर लीजिए। पहले गांव और घरों में साड़ियों से ही टाड़ पर पर्दे बनाकर टांगे जाते थे, जिसके पीछे सामान भी छिपा रहता था और घर भी खूबसूरत दिखता है। अब यही ट्रेंड फिर से लौट आया है और DIY होम डेकोर हैक्स में आप आज पुरानी साड़ी का यूज कर डालिए। चलिए आपको पर्दे बनाने के कुछ ट्रिक्स बताते हैं।
किन साड़ियों से बन सकते हैं सुंदर परदे?
पर्दे बनाने के लिए आपको हर तरह की साड़ी नहीं रखनी है, कुछ खास साड़ियों से पर्दे बनाएंगे तो अच्छे बनेंगे। आपको खासतौर पर सिल्क, कॉटन, जॉर्जट, बनारसी या फिर प्रिंट वाली साड़ी लेनी होगी। इन साड़ियों का लुक अच्छा होगा और इनमें थोड़ी डिजाइन और चमक भी होती है। इससे परफेक्ट लुक मिलेगा।
पर्दा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
सबसे जरूरी सामान तो साड़ी ही है। इसके अलावा कैंची, सुई धागा, सिलाई मशीन, परदा वाली रिंग, माप के लिए फीता आपके पास होना चाहिए।
कैसे बनाएं दरवाजे का पर्दा
सबसे पहले आप फीते से दरवाजे की लंबाई और चौड़ाई का नाप ले लीजिए। उसी हिसाब से साड़ी काटने में आसानी होगी। बिना नाप के समझ नहीं आएगा कि कितना लंबा और चौड़ा कटिंग करनी है। दरवाजे का पर्दा दो भागों में बनता है, तो साड़ी भी आपको आधी-आधी दो हिस्सों में काटनी पड़ेगी। अब नीचे से मोड़कर सिलाई कर लें। इससे साड़ी की कटिंग या धागे बाहर निकले हुए ना दिखें। ऊपर से कपड़ा मोड़कर सिलाई करें और उसमें पर्दे की रिंग लगाने की जगह बना लें। अगर आप ये सिलाई न कर पा रही हो तो टेलर से करवा सकती हैं। वह लोग मिनटों में कर देंगे और खर्च भी कम ही होगा।
अब रॉड लगाकर रिंग लगाएं और साड़ी में बनाए गए जगह को पर्दे वाली रिंग में फंसा दें। इसी साड़ी का कटिंग में बचे कतरन से आप डोरी बना लें। जैसे पर्दा जब आपको ना टांगना हो तो उसे किनारे करके बांध सकेंगे। बांधने से डिजाइनर लुक भी मिलेगा। अगर साड़ी नेट वाली है, तो अलमारी या किसी खास सामान के लिए पर्दा तैयार कर लें।
पैसों की बचत के साथ नया लुक
बाजार में एक से बढ़कर एक पर्दे आपको मिल जाएंगे लेकिन पुरानी साड़ी से बने DIY पर्दे काफी सस्ते पड़ेंगे और अच्छा भी लगेगा। मान लीजिए आप किसी खास साड़ी को फेंकना नहीं चाहती हैं, तो उससे पर्दे बनाकर निशानी के तौर पर सहेज सकते हैं। ये पर्दे कम खर्च में तैयार हो जाएंगे और पुराने कपड़ों का सही इस्तेमाल भी हो जाएगा। अब पुरानी साड़ियों को बेकार समझकर कभी फेंकने की गलती न करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


