बल्ब के आस-पास मंडराता रहता है कीड़ों का झुंड? 1 तेल की खुशबू से मिनटों में होंगे दूर, जान लें ये गजब की ट्रिक
मानसून सीजन आते ही बल्ब के आस-पास कीड़ों का झुंड मंडराने लगता है। ये कीड़े काट भी लेते हैं और खाने में भी गिर जाते हैं, ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए हम तरह-तरह के हिट छिड़कते हैं। आज हम आपको तेल वाला तरीका बताएंगे, जिससे कीड़े घर से भाग जाएंगे।

मानसून का सीजन आते ही कीड़े-मकोड़े की घर में फ्री एंट्री हो जाती है। जमीन पर चीटिंया-चींटे दिखने लगते हैं और ऊपर बल्ब के आस-पास छोटे उड़ने वाले कीड़े। ये कीड़े काट भी लेते हैं और खाने में भी गिर जाते हैं। इन कीड़ों को कहर ऐसा होता है कि लाइट बंद करके बैठना पड़ता है। अगर आप भी इन बिजली वाले कीड़ों से परेशान हो चुके हैं, तो अब हम आपके लिए आसान तरीका लेकर आए हैं। यूट्यूबर अर्चना साहू ने कीड़ों को भगाने के लिए सिंपल तरीका बताया है, जिसमें आपको कुछ करना नहीं है, बस एक तेल की मदद से इन कीड़ों को भगाना है।
क्यों आ जाते हैं ये कीड़े
बरसात के मौसम में नमी से बचने के लिए ये कीड़े बल्ब के किनारे उड़ने लगते हैं। बहुत तेज सफेद या ठंडी रोशनी इन्हें अपनी ओर खींचती है और यही कारण है कि अक्सर ये बल्ब के पास दिखेंगे। इसके अलावा अगर घर के आस-पास पानी जमा रहता है, तो उसमें भी ये कीड़े पनपते हैं। फिर वही रोशनी पाकर उड़ने लगते हैं।
पन्नी वाला आसान तरीका
अर्चना साहू ने यूट्यूब पर पूरी वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने सबसे सिंपल ट्रिक बताई है। उन्होंने एक पन्नी ली और उसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डाल दिया। इस पन्नी को बल्ब में लटका दें। इससे कीड़े पन्नी में कुछ होने की आशंका से घुसेंगे और तेल में चिपक कर मर जाएंगे। इन कीड़ों को सरसों के तेल के महक पसंद भी नहीं होती है, कुछ उसकी महक से ही दूर भागेंगे।
बल्ब पर तेल वाली ट्रिक
अगर आप पन्नी लटकाना नहीं चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू तरीका सरसों के तेल का भी माना जाता है। इसके लिए बल्ब पर बहुत हल्की मात्रा में सरसों का तेल लगाया जा सकता है। सरसों के तेल की तेज महक कुछ उड़ने वाले कीड़ों को रोशनी के आसपास आने से कम कर सकती है, जिससे वे बल्ब के पास कम मंडराते हैं। हालांकि इसका असर हर तरह के कीड़ों पर एक जैसा नहीं होता। इस उपाय को अपनाते समय सबसे जरूरी बात सुरक्षा है। बल्ब को पहले कुछ देर के लिए बंद कर दें और पूरी तरह ठंडा होने दें, क्योंकि गरम बल्ब पर किसी भी तरह का तेल लगाना जोखिम भरा हो सकता है। इसके बाद रुई या मुलायम कपड़े की मदद से तेल की बहुत पतली परत बल्ब के बाहरी हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएं। तेल ज्यादा मात्रा में न लगाएं और यह ध्यान रखें कि तेल बिजली के हिस्सों या होल्डर तक न पहुंचे।
कुछ बातों का रखें ध्यान
- शाम होते ही घर के खिड़की-दरवाजों को बंद करके रखें।
- घर के आस-पास गंदा पानी न जमा होने दें।
- घर को सूखा और साफ रखें।
- कमरे या फिर बाहर की लाइट कम रखें।
- सफेद की जगह गर्म रंग की लाइट इस्तेमाल करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


