Jokes of the Day: बूढ़े शराबी का जुगाड़ सुन नहीं रुकेगी हंसी, यहां पढ़ें मजेदार जोक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jokes of the Day: माइंड को फ्रेश और ताजगी से भरपूर बनाना है तो अपनी टेंशन को साइड करें और हंसने-हंसाने पर फोकस करें। जैसे ये मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़ें और अपने दोस्तों को भी सेंड करें। जोक्स का ह्यूमर आपको हंसने पर मजबूर देगा।

Jokes of the Day: बूढ़े शराबी का जुगाड़ सुन नहीं रुकेगी हंसी, यहां पढ़ें मजेदार जोक्स

आजकल हर कोई अपनी लाइफ में परेशान है। किसी को प्रमोशन की टेंशन है तो किसी को अपने रिलेशन की। वर्क स्ट्रेस से लेकर रिश्तों का स्ट्रेस अक्सर लोगों के चेहरे से हंसी छीन लेता है। ऐसे में माइंड को रिलैक्स करने और मूड को हल्का करने के लिए कुछ मजेदार जोक्स पढ़ें। जो आपके दिल-दिमाग को कुछ सेकेंड के लिए रिलीफ देंगे और आपके अंदर एक नई एनर्जी रिलीज करेंगे

जोक नंबर 1

शराब के बार के सामने एक छोटा सा तालाब था।

झमाझम बारिश हो रही थी और उस बारिश में पूरा भीगा हुआएक बुजुर्ग आदमी हाथ में एक छड़ी पकड़े था। जिससे बंधा धागा तालाब के पानी में डुबा हुआ था।

एक राहगीर ने उससे पूछा- क्या कर रहे हो बाबा

बुजुर्ग- मछली पकड़ रहा हूं।

राहगीर बारिश में भीगे उस बुजुर्ग को देख बहुत दुखी हुआ,

बोला- बाबा, मैं बार में व्हिस्की पीने जा रहा हूं, आओ तुम्हें भी एक पैक पिलाता हूं।

ऐसे तो तुम्हें सर्दी लग जाएगी आओ अंदर चले।

बार के गर्म माहौल में बुजुर्ग के साथ व्हिस्की पीते हुए महाशय ने बुजुर्ग से पूछा- हां तो बाबा आज कितनी मछलियां फंसी।

बुजुर्ग बोला- तुम आठवीं मछली हो बेटा।

जोक नंबर 2

एक दिन संता को ऑफिस से लौटने में काफी देर हो गई

घर आकर उसने देखा कि पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

संता को देखते ही पत्नी बरस पड़ी- आखिर इतनी देर कहां लगा दी, तुम्हें मेरा कुछ ख्याल है कि नहीं।

संता- इसमे ख्याल वाली कौन सी बात हो गई, क्या आज से पहले मुझे कभी देर नहीं हुई।

पत्नी- वह बात और है आज, पड़ोसी आपस में बातें कर रहे थे कि पागल सा आदमी लोकल ट्रेन के नीचे आकर मर गया।

तुम्हें नहीं मालूम तब से मुझ पर क्या गुजर रही।

जोक नंबर 3

पड़ोसी- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है, इस खुशहाल जिंदगी का राज क्या है?

आदमी- मेरी बीवी मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं।

भगवान की कृपा है हंसी-खुशी जिंदगी गुजर रही है।

जोक नंबर 4

फेरों के समय पंडित ने दूल्हे से कहा- बेटा इस फेरे में दुल्हन आगे चलेगी तू इसके पीछे चलेगा

दुल्हन आगे चली लेकिन चलते-चलते दूल्हा आगे निकल गया

पंडित जी ने दोबारा से दुल्हन को आगे किया मगर फिर दूल्हा आगे निकल गया।

तीन-चार बार ऐसा ही हुआ तो पंडित जीने गुस्से से दूल्हे के पिता से कहा- ये पागल है या इसका दिमाग खराब है।

दूल्हे का पिता बोला- पंडित जी ना तो ये पागल है और ना ही इसका दिमाग खराब है।

दरअसल, ये एक ड्राइवर है और इसे ओवरटेक करने की आदत है।

जोक नंबर 5

डॉक्टर- क्या प्रॉब्लम हैं?

भूरा- मैं क्यू बताऊं, तू देख मेरे क्या बीमारी है, डॉक्टर तू है कि मैं?

डॉक्टर- अस्सिटेंट को देखकर बोला- इसे ओटी में ले जाकर लेफ्ट वाला फेफड़ा और किडनी दोनों निकाल लो, सड़ गई हैं दोनो।

भूरा- तू पागल है क्या, मेरी टांगों में दर्द हो रहा है।

डॉक्टर- चुपचाप बैठ, डॉक्टर तू है कि मैं?

जोक नंबर 6

सास- भगवान ने तुम्हें दो-दो आंखें दी हैं, चावल से दो चार कंकड़ नहीं निकाल सकती?

बहू- भगवान ने तुम्हें 32 दांत दिए हैं, 2-4 पत्थन नहीं चबा सकती।

जोक नंबर 7

साधु- बच्चा तुधे स्वर्ग मिलेगा, लाओ कुछ दक्षिणा दे जाओ।

लड़का- ठीक है दक्षिणा में, आपको मैंने दिल्ली दी, आज से दिल्ली आपकी हुई।

साधु- दिल्ली क्या तुम्हारी है जो मुझे दे रहे हो।

लड़का- तो स्वर्ग क्या तेरे बाप ने खरीद रखा है जो उधर के प्लॉट यहां बांट रहा है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।