Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़No Polish Needed Chef Pankaj Shares Easy Way to Clean Silver at Home
चांदी के गहने-बर्तन काले पड़ गए हैं? शेफ पंकज का ये देसी नुस्खा 20 मिनट में लौटा देगा चमक!

चांदी के गहने-बर्तन काले पड़ गए हैं? शेफ पंकज का ये देसी नुस्खा 20 मिनट में लौटा देगा चमक!

संक्षेप:

चांदी की चीजों को कितना भी संभालकर रख लें, उनपर एक काली परत आ ही जाती है। शेफ पंकज भदौरिया ने इन्हें क्लीन करने का मस्त हैक शेयर किया है। ये बहुत ही ज्यादा सिंपल भी है और इफेक्टिव भी।

Jan 08, 2026 01:55 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आपके पास चांदी का कोई बर्तन या ज्वैलरी जरूर होगी। आमतौर पर महिलाएं पैरों में चांदी की पायल और बिछिया पहनती हैं। आपने नोटिस किया होगा कि ये बड़ी जल्दी काले पड़ जाते हैं। कई बार तो चांदी की चीज इतनी ज्यादा काली हो जाती है कि फिर इस्तेमाल करने का मन ही नहीं करता। इनकी क्लीनिंग के लिए सुनार के पास जाना पड़ता है, जहां पैसे देने पड़ जाते हैं। अब बार-बार तो सुनार के पास जाना पॉसिबल भी नहीं है, तो क्या इन्हें घर पर क्लीन करने का कोई तरीका है? जी हां बिल्कुल है, शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चांदी की चीजों को क्लीन करने का मस्त हैक शेयर किया है। ये बहुत ही ज्यादा सिंपल भी है और इफेक्टिव भी। तो चलिए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रसोई में रखी चीजों से चमकाएं चांदी

चांदी की चीजों को कितना भी संभालकर रख लें, उनपर एक काली परत आ ही जाती है। दरअसल इसका कारण हवा में मौजूद सल्फर होता है। जब चांदी इसके संपर्क में आती है, तो उसपर 'सिल्वर सल्फाइड' की एक लेयर जम जाती है, जिससे चांदी की चमक फीकी पड़ जाती है। शेफ पंकज बताती हैं कि इसके लिए आपको किसी केमिकल पॉलिश की जरूरत नहीं है। बस रसोई में रखी कुछ चीजें जैसे नमक, बेकिंग सोडा और एल्यूमिनियम फॉयल की मदद से आप चांदी को क्लीन कर सकते हैं।

शेफ पंकज ने बताया चांदी चमकाने का हैक

चांदी की ज्वैलरी या बर्तन काले पड़ गए हैं, तो शेफ पंकज का ये नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें और उसमें एल्यूमीनियम फॉयल अच्छी तरह लगा दें। अब इसमें गर्म पानी डालें। इस गर्म पानी में आपको एक चम्मच नमक और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है। इसके बाद अपनी चांदी की ज्वैलरी या बर्तन इसमें डालें और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप देखेंगे कि चांदी बिल्कुल चमक उठी है। बस चीजों को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें और इस्तेमाल में लाएं।

कैसे काम करता है ये हैक?

ये तरीका सिर्फ ऊपर से सफाई नहीं करता, बल्कि केमिकल रिएक्शन के जरिए चांदी की असली चमक बाहर ले कर आता है। जब आप बेकिंग सोडा और नमक में चांदी की चीजें रखते हैं, तो ये एल्युमीनियम और सिल्वर के बीच इलेक्ट्रॉन ट्रांसफर में मदद करते हैं। इस प्रक्रिया में चांदी पर लगा सिल्वर सल्फाइड उससे निकलकर एल्यूमिनियम के साथ जुड़ जाता है। और बस इस सिंपल से प्रॉसेस से आपकी चांदी की ज्वैलरी और बर्तन एकदम चमक उठते हैं।

ये भी पढ़ें:5 मिनट में मलाई से ढेर सारा घी निकलेगा! रिया की रसोई से मिली गिलास वाली ट्रिक
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।