ना फेंटना होगा ना मिक्सी में चलाना पड़ेगा, चुटकियों में मलाई से ढेर सारा घी निकालने का जान लें आसान तरीका
Malai se ghee nikalne ka aasan tarika: मलाई से घी निकालने के लिए उसे फेंटने या मथने की जरूरत नहीं होगी। बगैर ब्लेंडर या मिक्सी के कुछ ही समय में ढेर सारा घी निकल जाए, बस ये प्रोसेस फॉलो करें।

घी खाना हेल्थ के लिए तो बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन ये फायदे तभी पूरी तरह मिल सकते हैं जब घी शुद्ध हो। अब मार्केट में मिलने वाले देसी घी में मिलावट की शंका है तो इसे घर में बनाकर तैयार करें। घर वाला घी पूरी तरह से प्योर होगा और इसे खाने से ही बॉडी को गुड फैट मिलेगा। लेकिन मलाई से घी निकालना झंझट भरा काम लगता है। पहले मथना पड़ता या फिर मिक्सी में चलाना पड़ता है। फिर निकले मक्खन को पकाकर घी निकालना पड़ता है। आजकल जब लेडीज भी वर्किंग हो और इस तरह के काम करने का टाइम कम हो तो मलाई से घी निकालने की ये ट्रिक आपको आसान लग सकती है। जिसमे बिना ज्यादा समय लगाएं आप घी निकाल सकती हैं। तो बस फटाफट नोट कर लें बिल्कुल आसान तरीके से मलाई से घी निकालने की ये ट्रिक।
मलाई से घी निकालने की बिल्कुल आसान ट्रिक
मलाई को बहुत ज्यादा फेंटने या फिर मिक्सी में चलाने का समय नहीं है तो ये ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। इसमे बताया गया है कि कैसे आप बिना ज्यादा मेहनत के घर में मलाई से देसी घी निकाल सकती हैं। स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस फॉलो करें।
- सबसे पहले किसी कड़ाही या फिर मोटी तली के बर्तन में मलाई को पलटकर गैस पर गर्म करें।
- एक बार जब मलाई सारी गर्म होकर पिघल कर दूध जैसी हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- अब एक बड़े गिलास में बिल्कुल ठंडा पानी भर लें।
- जो मलाई आपने पिघलाई है उसी के अंदर गिलास को रख दें। ध्यान रहे कि बर्तन ज्यादा गहरा ना हो और गिलास बिल्कुल स्थिर खड़ी हो जाए। ठंडे पानी के गिलास को मलाई के बीच में रखने से मलाई ठंडी होने लगती है।
- बस अब बर्तन को यूं ही फ्रिज में रख दें। फ्रिज में करीब चार से पांच घंटे या उससे ज्यादा भी रख सकती हैं। इतनी देर की मलाई जल्दी से ठंडी होकर जम जाए। रातभर रख देने से और भी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
- जब आप सुबह इसे बाहर निकालेंगे तो मलाई ऊपर से जमी दिखेगी।
- बस गिलास को धीरे से बाहर कर लें।
- गिलास को हटाने पर मलाई के नीचे दूध दिखेगा।
- ऊपर की जमी मलाई को किसी दूसरे बर्तन में चम्मच या करछूल की मदद से निकाल लें।
- आप चाहें तो निकली हुई जमी मलाई को एक बार ठंडे पानी से धो दें या फिर यूं ही घी बनाने के लिए यूज करें।
- बस अब गैस जलाएं और निकाली हुई मलाई को धीमी फ्लेम पर चलाते हुए घी बना लें।
- इस प्रोसेस में आपको देर तक मलाई को फेंटना या मथना नहीं पड़ेगा। ना ही मिक्सी में चलाना होगा। बस कुछ मिनटों के प्रोसेस के बाद गैस पर रख दें और फटाफट से शुद्ध, घर का बना देसी घी निकाल लें।
- बचे हुए दूध में थोड़ी सी दही डालकर जमा लें। ये असली बटरमिल्क है जिसे पीने से गट हेल्थ इंप्रूव होती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


