ना घिसने का झंझट, ना स्क्रैच का डर! पीले प्लास्टिक के टिफिन को चुटकियों में साफ कर देगा ये हैक
Hack to clean yellow plastic tiffin box: हल्दी, तेल-मसाले के पीले दाग और चिकनाई प्लास्टिक के टिफिन से साफ करना मुश्किल लगता है, स्क्रैच लगने का डर रहता है तो बस इस हैक को आजमाकर देख लें। दोबारा से चमकने लगेगा टिफिन बॉक्स।

हर घर में टिफिन का यूज तो होता ही है। प्लास्टिक हो या फिर कांच, इन टिफिन को साफ करना कई बार एक झंझट लगता है। क्योंकि इनमे तेल, मसाले और हल्दी का दाग लगा रह जाता है और अगर लापरवाही से सफाई की जाए तो इन टिफिन और डिब्बों की चिकनाई भी नहीं जाती। वहीं इन्हें रगड़ दिया जाए तो टिफिन पर स्क्रैच पड़ जाते हैं और चमक चली जाती है। ऐसे प्लास्टिक के पीले और गंदे टिफिन आपके घर में भी हैं तो सफाई का ये बिल्कुल आसान हैक जरूर जान लें। जिससे आप बिना रगड़े, बिना समय बर्बाद किए चुटकियों में सारे पीले टिफिन को नए जैसा चमका सकेंगे और आपको हर बार नया टिफिन खरीदने के पीछे पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टिश्यू पेपर वाला हैक करेगा काम
हल्दी और मसालों के दाग के साथ चिकनाई अगर टिफिन में लगी है तो ऐसे प्लास्टिक को रगड़ने के सिवाय दूसरा उपाय नहीं मिलता। जबकि रगड़ देने से प्लास्टिक पर स्क्रैच पड़ जाता है और टिफिन की चमक भी चली जाती है। लेकिन टिश्यू पेपर वाला ये हैक आपके बड़े काम आने वाला है और आपका, आपकी कामवाली मेड का काम चुटकियों में हो जाएगा। बस सीख लें टिश्यू पेपर से प्लास्टिक के टिफिन और डिब्बे साफ करने का हैक।
- सबसे खास बात कि टिश्यू पेपर वाला ये हैक आपके प्लास्टिक टिफिन के अलावा कांच के टिफिन पर भी काम करता है और उन्हें भी रगड़कर खराब करने की जरूरत नहीं।
- बस इसके लिए गंदे-पीले टिफिन में टिश्यू पेपर एक से दो डाल दें। इसके ऊपर थोड़ा सा लिक्विड डिशवॉश सोप डालें और थोड़ा सा पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें।
- अब अच्छी तरह से शेक करें।
- ऐसा करने से टिश्यू में सारी गंदगी बड़े ही आसानी सोक हो जाती है और पूरा टिफिन साफ हो जाता है।
- बस अब एक बार बर्तन धोने वाले स्कॉच ब्राइट में साबुन लगाकर इसे अच्छी तरह से साफ कर लें और पानी से धो लें।
- इसी प्रोसेस को आप कांच के टिफिन पर भी अप्लाई करें।
- चुटकियों में टिफिन का पीलापन निकल जाता है और बिल्कुल नए जैसा चमकने लगता है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


