Diwali 2026: किराए के घर में रहते हैं? बिना दीवार में कील ठोके ऐसे करें दिवाली की डेकोरेशन

लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप रेंट पर रहते हैं और दीवारों पर बिना कील ठोके घर की सजावट को ले कर कन्फ्यूज हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। बिना दीवार खराब किए आप इन टिप्स की मदद से दिवाली पर अपने घर को खूबसूरती से डेकोरेट कर सकते हैं।

Diwali Decoration Ideas
दिवाली की डेकोरेशन कैसे करें

दिवाली का त्योहार हो और घर की डेकोरेशन की बात ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिवाली पर हर कोई अपने घर को सबसे खूबसूरत तरीके से सजाना चाहता है। वो चाहे लाइट्स हों, खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स हों या दीवार पर लगी पेंटिंग्स; घर में लगाते ही चार चांद लग जाते हैं। हालांकि इन सभी को लगाने के लिए दीवार में छेद करने की जरूरत पड़ती है। जो लोग रेंट पर रहते हैं, उनके लिए ये बड़ी प्रॉब्लम है क्योंकि कई बार दीवारों पर कील ठोकना या ड्रिल करना एलाऊ नहीं होता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि घर को डेकोरेट आखिरकार कैसे किया जाए। आप भी यही सोच रहे हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज बिना दीवार खराब किए दिवाली डेकोरेशन में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं-

फेयरी लाइट्स से सजाएं घर की दीवारें

दिवाली डेकोरेशन में सबसे अहम होती हैं फेयरी लाइट्स। इनकी मदद से आप अपने घर की दीवारों को रोशन कर सकते हैं और इसके लिए आपको दीवार पर कील ठोकने की जरूरत भी नहीं है। इन्हें खिड़की, पर्दों की रॉड या बालकनी की रेलिंग में लपेटकर लगाया जा सकता है। आजकल तो मार्केट में एडहेसिव वॉल हुक और क्लिप भी आने लगे हैं, जिनकी मदद से दीवारों पर अलग अलग पैटर्न में लाइट्स लगाई जा सकती हैं।

हल्के डेकोर या फैब्रिक वॉल हैंगिंग चुनें

दीवारों की डेकोरेशन के लिए हल्के डेकोर आइटम्स चुनें। इन्हें आराम से एडहेसिव हुक की मदद से वॉल पर लगाया जा सकता है। आप लिटवेट डेकोरेटिव मिरर वॉल पर लगा सकते हैं, ये बहुत सुंदर लुक देते हैं। इसके अलावा फैब्रिक वॉल हैंगिंग भी एक अच्छा विकल्प हैं। ये हल्की होती हैं और दीवारों को खूबसूरत डेकोरेटिव लुक देती हैं।

रंगोली और तोरण से सजाएं घर का एंट्रेंस

घर के मुख्य द्वार पर आप सुंदर सी रंगोली बना सकते हैं। इसके चारों तरफ दीए लगाएं, पूरे घर में दिवाली वाली वाइब आ जाएगी। अगर आपको रंगोली बनाना मुश्किल लगता है तो मार्केट में मिलने वाले रंगोली स्टिकर बड़े काम आ सकते हैं। इसके साथ ही दरवाजे पर ताजे फूल-पत्तों से बना तोरण लगाएं। इसके लिए भी ट्रांसपेरेंट एडहेसिव क्लिप या हुक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फूलों से सजाएं घर का सेंटर टेबल

लिविंग रूम के सेंटर टेबल को सजाना भी एक अच्छा आइडिया हो सकता है। इसके लिए एक खूबसूरत ट्रे में छोटे दीए, फूल और डेकोरेटिव बाउल रख सकते हैं। साथ में कोई डेकोरेटिव आइटम भी रख दें। इसी तरह आप घर के बाकी हिस्सों को भी सजा सकते हैं।

क्रिएटिव टिप- एक कांच की खाली बोतल या जार में बैटरी वाली फेयरी लाइट्स डालकर जला दें। बहुत ही सुंदर सा शोपीस बन जाता है।

पौधों और गमलों को दें फेस्टिव टच

घर में पौधे और गमले हैं तो उन्हें भी आप फेयरी लाइट्स लगाकर डेकोरेट कर सकते हैं। बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट्स को गमलों और पौधों के आसपास लपेटकर लगाया जा सकता है। इससे बहुत ही सुंदर लुक आता है।

(All Images Credit- Pinterest

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़किराए के घर में रहते हैं? बिना दीवार में कील ठोके ऐसे करें दिवाली की डेकोरेशन