तुलसी के आसपास भी नहीं रखने चाहिए ये 5 पौधे! चेक करें, कहीं आपने तो नहीं लगा रखे?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तुलसी का पौधा ज्यादातर घरों में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी हैं, तो आपके इसके आसपास नहीं लगाने चाहिए? आइए जानते हैं ऐसे ही 5 पौधों के बारे में, साथ ही उनके नुकसान भी जानेंगे।

Never Grow These 5 Plants near Tulsi
तुलसी के पास ना लगाएं ये पौधे

तुलसी का पौधा सिर्फ घर की सजावट के लिए ही नहीं होत, बल्कि धार्मिक रूप से भी इसका काफी महत्व होता है। हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर घरों में आपको तुलसी का पौधा मिल ही जाएगा। लोग अक्सर घर के आंगन या बालकनी में तुलसी के पौधे को विशेष स्थान देते हैं। हालांकि कई बार जगह की कमी के कारण तुलसी के पौधे के साथ ही बाकी पौधों के गमले भी रख देते हैं। लेकिन क्या ये सही है? अमूमन तो कोई परेशानी वाली बात नहीं होती है, लेकिन कुछ पौधों को तुलसी के पास रखने की सलाह नहीं दी जाती है। इसके पीछे सिर्फ धार्मिक वजह ही नहीं है, बल्कि बागवानी से जुड़े खास कारण भी बताए जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें तुलसी के पौधे के पास नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी के आसपास नहीं लगाने चाहिए ये 5 पौधे

1) कैक्टस का पौधा

तुलसी के गमले के पास कांटेदार पौधों को लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। वास्तु के अनुसार भी कैक्टस को तुलसी के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं इसके पीछे एक गार्डनिंग से जुड़ी वजह भी है। दरअसल कांटेदार पौधों को बहुत कम पानी की जरूरत होती है, वहीं तुलसी को नियमित नमी देना बहुत जरूरी होता है। दोनों आसपास रहें तो ग्रोथ पर खराब असर पड़ सकता है।

2) मनी प्लांट को तुलसी के पास ना लगाएं

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी तुलसी के साथ नहीं लगाना चाहिए। गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं कि मनी प्लांट बहुत तेजी से फैलने वाला पौधा है। अगर इसे पर्याप्त जगह या पोषण ना मिले, तो ये दूसरे पौधों की नमी और धूप-हवा भी रोक सकता है। इसके अलावा वास्तु के नजरिए से भी मनी प्लांट और तुलसी को साथ रखने की सलाह नहीं दी जाती है।

3) अपराजिता का पौधा

तुलसी के पौधे की तरह ही अपराजिता का पौधा भी धार्मिक रूप से काफी शुभ माना जाता है। हालांकि इन दिनों को हमेशा अलग लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार भी और गार्डनिंग के नजरिए से भी अपराजिता और तुलसी के पौधे को अलग-अलग लगाना चाहिए। दरअसल इससे दोनों की ग्रोथ प्रभावित होती है, जिस वजह से तुलसी का पौधा धीरे-धीरे मरने लगता है।

4) एक साथ नहीं लगाना चाहिए तुलसी और पुदीना का पौधा

कई लोग एक ही गमले में तुलसी और पुदीना का पौधा लगा देते हैं, जो सही नहीं है। अगर आप तुलसी को हरा भरा रखना चाहते हैं, तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि पुदीना का पौधा बहुत ही तेजी से फैलता है और इसकी जड़ें आसपास बड़ी जल्दी फैलती हैं। ऐसे में ये मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों और नमी की खपत भी ज्यादा करते हैं। अगर तुलसी के साथ इसे लगा दिया जाए, तो तुलसी को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे उसकी ग्रोथ भी प्रभावित होती है।

5) बड़ी झाड़ी वाले घने पौधे

तुलसी के बाद बड़ी झाड़ी और घने पौधे नहीं लगाने चाहिए। ये पौधे तेजी से फैलते हैं, जिस वजह से तुलसी को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। वहीं, घने पौधों की वजह से तुलसी को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती है और ताजी हवा भी ठीक से नहीं मिल पाती। पोषण की कमी, पर्याप्त धूप और खराब एयर सर्कुलेशन की वजह से तुलसी के पौधे की ग्रोथ धीमी पड़ने लगती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़तुलसी के आसपास नहीं रखने चाहिए ये 5 पौधे! चेक करें, कहीं आपने तो नहीं लगा रखे?