आलीशान बंगले के मालिक हैं भारत के 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा, ओलंपिक ट्रॉफी रूम और गार्डन है खासियत, कीमत सुन उड़ेंगे होश
नीरज चोपड़ा आज एक फेमस एथलीट पर्सनैलिटी हैं। खूब नाम कमा चूके नीरज करोड़ो के मालिक हैं। हरियाणा में उनका एक बंगला है जिसकी कीमत 30 करोड़ बताई जाती है। क्या आपको पता है उनके बंगले की खासियत? नहीं, तो यहां जानिए।

भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरच चोपड़ा ओलंपिक्स में दुनिया के सामने भारत का परचम लहरा चुके हैं। एथलीट की दुनिया में आज वह सबसे ज्यादा चर्चित नामों में से एक हैं। हरियाणा के पनीपत के पास एक गांव में जन्में नीरज को आज हर कोई गोल्डन बॉय के नाम से जानता है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के पुरुषों की जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह ओलंपिक की हिस्ट्री में एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने के बाद भी नीरज चोपड़ा की पर्सनालिटी विनम्र है और वह डाउन-टू-अर्थ होने के साथ ही मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानना पसंद करते हैं। नीरज हरियाणा से हैं और यहीं पर उनका बचपन बीता है। इस जगह पर वह अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। वैसे तो इस बंगले की फोटो को आपने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बंगले की कीमत और खासियत क्या है? नहीं, तो यहां जानिए।
कैसी है एंट्रेंस
नीरज चोपड़ा का आलीशान बंगला हरियाणा के पानीपत के पास खंड्रा गांव में हैं। ये तीन मंजिला बंगले की एंट्रेंस पर एक नेम प्लेट है जिसपर 'चोपड़ा' लिखा है। इसी के साथ एक तख्ती पर वासूदेव कुटुम्बकम लिखा है। जिसका मतलब है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।
क्या है बंगले की खासियत
मैजिक ब्रिक्स की मानें तो इस बंगले में एक कमरा ऐसा है जो सिर्फ नीरज चोपड़ा की ट्रॉफियों के लिए है। इस रूम में मेडल्स और ट्रॉफियां रखी गई हैं, जिसमें उनके टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक रजत पदक प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा नीरज के घर में एक बड़ा हरा-भरा बगीचा है जिसमें हरे-भरे पेड़-पौधे हैं। इस गार्डन के एक सेक्शन में कुर्सियां, टेबल और एक काला झूला भी है। गार्डन में इस बैठक को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।
क्या है इस बंगले की कीमत
ये बंगला फार्महाउस की तरह बनाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत 30 से 40 करोड़ बताई जा रही है।
मॉर्डन और कम इंटीरियर के साथ सजा है लिविंग रूम
इस आलीशान बंगले के लिविंग रूम को बेहद सादगी के साथ सजाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रूम में इंटीरियर बहुत कम है लेकिन सुंदर है। इसमें क्रीम रंग के पर्दे और लिविंग एरिया में भूरे रंग के सोफा सेट हैं।बंगले की एंट्री पर उनकी कार कलेक्शन की झलक भी देखने को मिलेगी।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


